Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 7 : गौहर को किसने रुलाया?

हमें फॉलो करें बिग बॉस 7 : गौहर को किसने रुलाया?
PR

आज बिग बॉस 7 का पन्द्रहवां दिन एंडी के लिए खुशियां लेकर आया। एंडी का बैग लौटा दिया गया है और इसके लिए एंडी ने बिग बॉस को धन्यवाद दिया। बाद में एंडी को अपने खास दोस्तों संग्राम और एली के साथ बातचीत करते पाया गया। एंडी ने अपनी लव लाइफ के बारे में दोनों को बताया। साथ ही संग्राम और एली के साथ अपने रिश्तों की चर्चा करता है।

भाषाएं सीखने की कक्षाएं बिग बॉस में चल रही हैं। संग्राम को एंडी अंग्रेजी सीखा रहे हैं तो आसिफ ने तनीषा को बंगला सीखाना शुरू कर दिया है। इससे दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होते जा रहे हैं। तनीषा, शिल्पा और अनीता को अरमान के बारे में चर्चा करते पाया गया। दूसरी‍ ओर अरमान ने संग्राम का नया नाम ‘डबल ढोलकी’ रख दिया है।

webdunia
PR


गौहर की आंखों से उस समय आंसू टपक पड़े जब काम्या ने उनके हाथों से चाय लेने से इंकार कर दिया। गौहर को रोने से किसने रोका? कुशल के अलावा और कौन हो सकता है। गौहर-कुशल की लव स्टोरी इस समय प्रतियोगियों में भी हॉट टॉपिक है। अरमान, प्रत्युषा और तनीषा बताते हैं कि उनकी इस प्रेम कहानी से दूसरे प्रतियोगी किस तरह आरामदायक महसूस नहीं करते हैं।

webdunia
PR

webdunia
PR


नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। बिग बॉस इस बार बदलाव लाते हुए हाउसमेंट्स से उन दो नामों को पूछते हैं जिन्हें वे बचाना चाहते हैं। इस बार जन्नत के साथ-साथ जहन्नुम वासियों को भी नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। बिग बॉस ने साफ-साफ बता दिया कि जिन हाउसमेट्स को कम वोट मिलेंगे वे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। दिन के आखिर में रतन और एंडी ‘अजीब दास्तान है ये’ गाते हैं, नाचते हैं। हाउसमेट्स इस बात का हिसाब लगाते हैं कि किसने किसे वोट दिए होंगे।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi