Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऊर्जा मंत्री पर 81 लाख रुपए का कर्ज

हमें फॉलो करें ऊर्जा मंत्री पर 81 लाख रुपए का कर्ज
हाथरस , मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012 (18:14 IST)
FILE
उत्तरप्रदेश के ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय पर 81 लाख रुपए का कर्ज है। यह जानकारी उन्होंने राज्य विधानसभा की सिकंदरा राउ सीट पर बसपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल नामांकन के हलफनामे में दी है।

मुख्यमंत्री मायावती के करीबी सहयोगी उपाध्याय ने नामांकन के दौरान दिए गए सम्पत्ति के विवरण में लिखा है कि वे खुद 187 करोड़ रुपए, जबकि फतेहपुर सीकरी से सांसद उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय के पास दो करोड़ नौ लाख रुपए की जायदाद है।

शपथपत्र में दिए गए विवरण के मुताबिक उपाध्याय पर 81 लाख रुपए का बैंक कर्ज है। वे एक एम्बेसडर कार, एक जिप्सी तथा एक ट्रैक्टर के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास एक फार्च्यूनर कार तथा 1300 ग्राम सोने के आभूषण हैं।

उपाध्याय ने अपने पास तीन लाख 48 हजार 911 रुपए जबकि अपनी पत्नी के पास चार लाख 92 हजार रुपए नकद होने का जिक्र किया है। ऊर्जा मंत्री ने शपथपत्र में कहा है कि उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi