Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए मकान का सपना, सपने में नया मकान

कैसे होते हैं वास्तु के सपने

हमें फॉलो करें नए मकान का सपना, सपने में नया मकान
हम में से हर व्यक्ति अनेक सपने संजोए रहता है और सपनों में ज्यादातर हम वही देखते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन की किसी घटना या स्‍थान से संबंधित होते हैं।

सपनों की दुनिया भी काफी सूक्ष्म है। सपने देखने के क्रम में ऐसे स्थान या दृश्य दिखाई पड़ते हैं जिसे हमने अपने दैनिक जीवन में नहीं देखा हो। इस प्रकार के आधार पर हम अपने जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं।

वास्तु से संबंधित वस्तुओं या स्थान का स्वप्न देखना आपके ऊपर क्या असर डालता है, जानिए-



webdunia
FILE


सपने में अगर आप नया मकान देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके पेशे में निकट भविष्य में परिवर्तन संभव है। उजाड़, भग्न या टूटे-‍फूटे मकान देखने का अर्थ यह होता है कि आपको व्यवसाय में हानि, स्वास्थ्य में गिरावट या प्यार में धोखा हो सकता है। सपने में यदि आप कोई बहुमंजिला इमारत देखते हैं, जिसके सामने हरा-भरा लॉन भी हो तो आपके जीवन में वैभव तथा संपन्नता के आसार हैं।

webdunia
FILE


ऐसा भी हो सकता है कि निकट भविष्य में आप विदेश यात्रा या लंबी यात्रा पर जाएं और वह यात्रा आपके लिए बेहद लाभदायक हो। यदि सपने में आप फैक्टरी या दुकानों की कतारें देखते हैं तो इसका अर्थ यह हुआ कि आप किसी नए व्यवसाय में संलग्न हो सकते हैं।

webdunia
FILE


सपने में अगर आप मकानों की कतारें देखते हैं तो आपकी संपन्नता में वृद्धि हो सकती है और आप अपनी स्थिति से संतुष्ट हो सकते हैं। इस क्रम में यदि आप बहुमंजिला इमारतों की कतारें देखते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह संकेत दे रहा है कि आपने शायद ऐसी आकांक्षाएं पाल रखी हैं, जो पूरी नहीं हो सकतीं।

webdunia
FILE


यदि सपने में आप कोई बड़ा शहर देखते हैं तो ये आपकी आकांक्षाओं की विशालता को प्रदर्शित करते हैं। सपने में अगर आप किसी नए शहर में प्रवेश कर रहे हों तो इसका अर्थ यह है कि आपकी आकांक्षाएं पूर्ण होंगी। सपने में जलते हुए शहर का दिखना भविष्य में दरिद्रता दे सकता है। इसी प्रकार सपने में किसी प्रवेश द्वार का दिखना यह बताता है कि अनजाने में जिस व्यक्ति से आप डर रहे हैं, वह आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाएगा।

webdunia
FILE


सपने में बचपन या पैतृक घर का दरवाजा दिखना आने वाले दिनों में खुशियां आने और गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति का पूर्व संकेत भी है। यदि आप कोई ऐसा द्वार देखते हैं जिसमें भीड़ के साथ आप भी प्रवेश कर रहे हैं, तो यह संकेत मिलता है कि किसी काम को लेकर आपके द्वारा किए गए कार्य में सफलता संदिग्ध है।

webdunia
FILE


अगर आप कोई ऐसा घर देखते हैं जिसका दरवाजा बंद हो तो यह आपके व्यवसाय में कठिन समस्याएं आने का सूचक है। सपने में दरवाजा बंद करते समय अगर कुंडी टूटती हुई दिखाई दे और आपको उससे चोट भी लगे तो आप अपने मित्र की सलाह मानकर जो काम करेंगे उसमें आपको हानि उठाना पड़ सकती है। यह अलग बात है कि आपके मित्र ऐसा नहीं चाहते हों।

webdunia
FILE


सपने में यदि आप दरवाजे में ताला लगा रहे हों और कुंडी टूट जाए तो यह आपके किसी मित्र की असफलता की सूचक है जिसकी चाहकर भी आप कोई मदद नहीं कर पाएंगे। सपने में यदि आप दरवाजे की घंटी की आवाज सुनते हैं तो आपके व्यवसाय में शीघ्र ही लाभ मिलने के आसार हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो। सपने में घर की बालकनी दिखना अशुभ होता है। इसी प्रकार सपने में यदि आप मकान बनवा रहे हों तो यह भाग्यवर्धक माना जाता है।

webdunia
FILE


सपने में काम करते हुए बढ़ई का दिखना यह सूचित करता है कि आपकी परेशानियां बस खत्म ही होने वाली हैं और आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। सपने में यदि आपको कैबिनेट दिखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।

webdunia
FILE


सपने में सोने का कमरा दिखना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा सपना देखने से स्थितियों में बदलाव आता है। सपने में सीमेंट का दिखना आपके जीवन में महत्वपूर्ण घटनाएं होने का संकेत है जबकि सपने में छत का दिखना आपके मित्र द्वारा आपको परेशान किए जाने का द्योतक है।

webdunia
FILE


सपने में दरी या कुटिया का दिखना शुभ होता है ज‍बकि न्यायालय द्वारा खुद को दंडित होते दिखना लंबी यात्रा और संपन्नता आने का द्योतक है। अगर सपने में आप पर न्यायालय में कोई मामला चल रहा हो तो यह भविष्य में परेशानियां आने का संकेत हो सकता है।

webdunia
FILE


सपने में अच्छे फर्नीचर देखना भाग्यवर्धक होता है। इसी प्रकार सपने में कांच दिखना भी भाग्यशाली माना जाता है। लेकिन खिड़कियों के टूटते हुए शीशे देखना भविष्य में परेशानियों का कारण बन सकता है।

webdunia
FILE


सपने में अस्पताल दिखना तो अच्छा नहीं ही माना जाता, प्रयोगशाला दिखना भी अशुभ होता है। इसे खतरे तथा स्वास्‍थ्य संबंधी गड़बड़ी का द्योतक माना जाता है। ऐसा होने पर व्यवसाय के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है। इसके ठीक उलट सपने में काम करते मजदूर का दिखना व्यवसाय में संपन्नता लाता है। सपने में सीढ़ियां चढ़ना तो अच्छा माना जाता है, मगर सीढ़ियां उतरना भविष्य की परे‍शानियों को इंगित करता है

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi