Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छग के फिरोज भारतीय महिला टीम के मैनेजर बने

हमें फॉलो करें छग के फिरोज भारतीय महिला टीम के मैनेजर बने
रायपुर , शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (00:46 IST)
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी भारतीय महिला हॉकी टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। वे भारतीय महिला टीम के साथ न्यूजीलैंड के नार्थ हार्बर में होने वाले फोर नेशंस इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। श्री अंसारी 7 अप्रैल को नई दिल्ली रवाना होंगे। वहांॅ से वे भारतीय टीम के साथ 8 अप्रैल को न्यूजीलैंड रवाना होंगे।


फोर नेशंस इंटरनेशनल महिला हॉकी टूर्नामेंट 12 से 16 अप्रैल तक न्यूजीलैंड के नॉर्थ हार्वर एवं 18 से 22 अप्रैल तक ऑकलैंड में आयोजित है। इसमें भारत समेत अमेरिका (यूएसए), ऑस्ट्रेलिया व मेजबान न्यूजीलैंड की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने 20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें प्रबंधक के रूप में छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी एवं चीफ कोच चेन्नाई के सीआर कुमार बनाए गए हैं। श्री अंसारी को भारतीय महिला हॉकी टीम के मैनेजर बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व महासचिव बलदेव सिंह भाटिया समेत संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi