Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लेटिन और जर्मन पर भी है संस्कृत का प्रभाव : डॉ. त्रिपाठी

हमें फॉलो करें लेटिन और जर्मन पर भी है संस्कृत का प्रभाव : डॉ. त्रिपाठी
रायपुर , गुरुवार, 19 जनवरी 2012 (12:35 IST)
अंतरर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संस्कृत विद्वाव और भाषाविद डॉ. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीनतम भाषा है। इसका प्रभाव देश की सभी भाषाओं के अलावा विश्व की अनेक भाषाओं पर भी है। लेटिन, जर्मन, सिंहली आदि भाषाओं पर इसका स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।


उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से इसे रेखांकित किया। डॉ. त्रिपाठी यहाँ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित संस्कृत व्याख्याताओं और शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं उन्मूखीकरण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक संस्कृत रहेगी, भारतीय संस्कृति भी बनी रहेगी। इसलिए सभी भारतीयों को संस्कृत जरूर सीखनी और पढ़नी चाहिए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi