Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किला गेट पर जाम

हमें फॉलो करें किला गेट पर जाम
बड़वानी , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (00:44 IST)
भारी यातायात के कारण जिले के सेंधवा शहर में किला गेट पर बुधवार को एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आमजन परेशान हुए। बुधवार 11 बजे किला गेट के मुख्य द्वारा पर जाम लगने से दोनों और वाहनों की कतार लग गई। इससे दो पहिया वाहन भी गुत्थम-गुत्था हो रहे थे। किला परिसर में ही न्यायालय, कृषि उपज मंडी, तहसील, जेल, जनपद पंचायत कार्यलय एवं प्रचीन राजराजेश्वर मंदिर होने से यहाँ दोपहिया वाहन तथा बड़ी संख्या में नागरिको की आवाजाही होती है। हमेशा वाहनों के आगे निकलने की होड़ में जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल आने- जाने वालों को भी काफी परेशानी होती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi