Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़े गुरुद्वारे में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

हमें फॉलो करें बड़े गुरुद्वारे में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बुरहानपुर , शनिवार, 8 अक्टूबर 2011 (23:14 IST)
स्थानीय बड़ा गुरुद्वारे में खालसा पंथ के अनुयायियों की काफी भीड़ उमड़ रही है। खालसा पंथ में यहाँ के प्राचीन बड़े गुरुद्वारे का काफी धार्मिक महत्व है। नांदेड़ जाते समय बड़ी संख्या में खालसा पंथ अनुयायी बड़े गुरुद्वारे आते हैं।


दशहरा, दीपावली पर्वों पर देशभर से लाखों की संख्या में सिख अनुयायी नांदेड़ में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए आते हैं। इस दौरान बड़े गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्घालु रुककर दर्शन करते हैं। नवरात्रि से आरंभ हुआ यह सिलसिला दीपावली तक चलता है।


दशहरे पर नांदेड़ में नगर कीर्तन में सम्मिलित होने बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुँचे थे। दीपावली पर नांदेड स्थित सचखंड हुजूर साहेब को गोदावरी के जल से स्नान कराया जाता है।


बुरहानपुर स्थित बड़ा गुरुद्वारा सिख आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं। तीन शताब्दी पूर्व दक्षिण की यात्रा करते समय खालसा पंथ के अंतिम गुरू गुरुगोविंदसिंहजी यहाँ रुके थे। 6 माह से अधिक अवधि तक वे यहाँ ठहरे गुरुगोविंदसिंहजी ने लिखारियों से संपूर्ण श्रीगुरु ग्रंथ साहेब की रचना करवाई थी तथा उसमें फारसी में हस्ताक्षर किए थे। 755 पेजों की सुनहरी बीड़ (गुरुग्रंथ साहेब) के प्रत्येक पेज पर कलात्मक सजावट है। गुरुद्वारे के पीछे गुरुगोविंदसिंहजी का तप स्थल है। बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्घालुओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्था की है। गुरुद्वारे में 24 घंटे लंगर चल रहे हैं। साथ ही श्रद्घालुओं के ठहरने की भी उचित व्यवस्था की है। ज्ञानी राजेन्द्रसिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर से दर्शन के लिए सुनहरी बीड़ साहेब को प्रकाश प्रतिदिन किया जा रहा है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi