Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

हमें फॉलो करें तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
धार , सोमवार, 31 अक्टूबर 2011 (23:21 IST)
जिले के कानवन क्षेत्र के ग्राम ग्राम बीड़ के जगंल में सोमवार की शाम करीब 6 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। उसने दो-तीन लोगों पर झपटने की कोशिश की। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी बचाई। इससे ग्रामीणों में दहशत है।


खेतों में सिंचाई कर रहे सोहन, रुगनाथ, पवन, शिवाजी तथा गोपाल ने तेंदुए को खेतों में घूमते देखा। उन्होंने खेत मालिक हरीश शर्मा को सूचित किया। श्री शर्मा ने कानवन थाने पर सूचना दी। प्रधान आरक्षक रमाकांत शुक्ला, सैनिक जितेंद्रसिंह, मुकेश सदलबल खेत पर पहुँचे। उन्होंने खेतों के आसपास तेंदुए की खोजबीन की। पुलिस ने बदनावर एवं धार वन विभाग को सूचित कर दिया है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi