Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लुढ़कने के बजाय बढ़ रहा है तापमान

हमें फॉलो करें लुढ़कने के बजाय बढ़ रहा है तापमान
इंदौर , सोमवार, 28 नवंबर 2011 (13:00 IST)
नवंबर माह के अंतिम दिनों में भी पारा लुढ़कने के बजाय बढ़ता जा रहा है। दिन में तो सूरज के तेवर अभी भी बरकरार है केवल रात में ठंडी हवाएँ चलने से शीत ऋतु के आगमन का अहसास है। उत्तरी हवाएँ नहीं चलने से ठंड की दस्तक में देरी हो रही है।


नवंबर माह जाने को है लेकिन लोगों को गरम कपड़ों की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। रात के तापमान में भी गिरावट के बजाय बढ़ोतरी हो रही है। मौसम केन्द्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 अधिक दर्ज किया गया। मौसमविदें की माने तो फिलहाल पूर्वी हवाएँ चल रही हैं, इससे ठंडक नहीं बढ़ रही है। हिमपात होने और उत्तरी क्षेत्र से हवाएँ चलने पर ही मौसम में ठंडक घुलेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi