Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हितग्राहियों को 10.8 करोड़

हमें फॉलो करें हितग्राहियों को 10.8 करोड़
झाबुआ , शनिवार, 7 जनवरी 2012 (22:53 IST)
जिले के रानापुर में दशहरा मैदान पर विकासखण्ड स्तरीय अंत्योदय मेले में विकासखंड के 23 हजार 365 पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लगभग 10 करोड 80 लाख रुपए के हित लाभ से लाभान्वित किया गया।


मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जेवियर मेडा और कलेक्टर जयश्री कियावत, जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया ने पं दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि स्वागत पश्चात संबोधन में मेले की विस्तृत रुपरेखा जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ओपी शर्मा ने बताई और इसमें हितग्राहियों के लाभान्वित होने पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक जेवियर मेडा ने केंद्र से वित्त पोषित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान कर ग्रामीणों से कहा की अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएँ। संबोधन में कलेक्टर जयश्री कियावत ने कहा कि जिलास्तर पर अंत्योदय मेला सफल होने पर मुख्यमंत्री ने अब विकासखण्ड स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। शासन की योजना का लाभ लेकर बच्चों में कुपोषण मिटाना है। शासन ने बेटी के जन्म से लेकर महिला विकास, वृद्धजन तक के लिए योजनाएँ संचालित कर रखी हैं। अब मंगलवार को पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी जिसमें सरपंच, सचिव, पटवारी सभी उपस्थित रहेंगे। कोटवारों की नियुक्ति भी होना है।


मेले को जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सोमसिंह सोलंकी, दौलत भावसार, मंडल अध्यक्ष थावरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष देवलसिंह परमार, राजेंद्र उपाध्याय, बालू भूरिया, गोविंद अजनार, छितुसिंह मेडा आदि ने भी संबोधित किया। मेला स्थल पर अनेक विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले में कुछ पंचायतों को भोजन के पैकेट नहीं मिलने के भी समाचार हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi