Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठंड ने दिखाए घर के रास्ते

हमें फॉलो करें ठंड ने दिखाए घर के रास्ते
खरगोन , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (00:46 IST)
निमाड़ में ठंड अब पूरे शबाब पर है। पारा लगातार लुढ़क रहा है और ठंड लोगों को शाम होते ही घर के रास्ते दिखा रही है। मंगलवार रात न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया, अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के चलते शाम से सड़कें वीरान हुईं, वहीं प्रतिष्ठान भी समय से पहले बंद करना व्यापारियों ने उचित समझा। जगह-जगह नागरिकों ने अलाव जलाकर ठंड से सामना किया। नगर पालिका ने भी शहर में दो स्थानों बावड़ी बस स्टॉप और बस स्टैंड पर अलाव का इंतजाम किया है। वहीं चाय और जलेबी की माँग भी बढ़ी है। सुबह की स्कूलों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई है। उधर गेहूँ की फसल के लिए इस ठंड को लाभदायक बताया जा रहा है। कृषि उपसंचालक रेवासिंह सिसौदिया ने बताया कि इस ठंड से गेहूँ के दाने में चमक आएगी। साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।-निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi