Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आध्यात्मिक रंगों से मनेगी रंगपंचमी

हमें फॉलो करें आध्यात्मिक रंगों से मनेगी रंगपंचमी
खरगोन , शुक्रवार, 2 मार्च 2012 (01:14 IST)
जैन तीर्थ पावागिरी सिद्धक्षेत्र ऊन में रंगपंचमी आध्यात्मिक रंगों के साथ अनेक आयोजनों के बीच मनाई जाएगी। हीरक जयंती महोत्सव के अंतर्गत 10 मार्च से तीन दिवसीय महामस्तकाभिषेक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। कार्यक्रमों में आचार्य विमलसागरजी के शिष्य मुनिश्री सिद्धांतसागरजी सान्निाध्य प्रदान करेंगे।


मेला प्रभारी व उपाध्यक्ष महावीर बड़जात्या तथा प्रचार मंत्री आशीष जैन ने बताया कि आर्यिका विश्रुतमति माताजी व विजितमति माताजी, तांत्रिक व ज्योतिष सम्राट अतुल्यसागरजी महाराज का भी सान्निाध्य मिलेगा। विधानाचार्य पं. महिपाल शास्त्री मुंबई व बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर मार्गदर्शन देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी अतुल कासलीवाल व संजय जैन ने बताया कि 10 मार्च को दोपहर में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोज रघुवंशी के निर्देशन में जिला पत्रकार संघ का सेमिनार होगा। रात्रि में आरती व शास्त्र प्रवचन के बाद कवि सम्मेलन होगा। इसमें अनिल जैन झालावाड़, गिरीराज गंभीर नीमच, राजमल जैन रतलाम, अंजलि जैन ग्वालियर के साथ बाल कवि आदित्य जैन कोटा रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।


इसी क्रम में 11 मार्च को पावागिरी ऊन के सदस्यों की साधारण सभा की बैठक होगी। गीतकार व संगीतकार प्रसन्ना कुमार जैन जबलपुर द्वारा भजन संगीत निशा का आयोजन सूत्रधार प्रदीप छावड़ा खंडवा के निर्देशन में होगा। हीरक जयंती महोत्सव समिति अध्यक्ष हँसमुख गाँधी इंदौर ने बताया कि हीरक जयंती स्मारिका का विमोचन भी होगा।


चाँदी के सिक्के बनवाए

ट्रस्ट अध्यक्ष हेमचंद झाँझरी ने बताया कि महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए चाँदी के सिक्के का निर्माण किया है। कलश आवंटन समिति प्रमुख किरण पाटनी खंडवा ने कहा- कलशों की बुकिंग प्रारंभ की गई है। 1101 से 1 लाख रुपए तक के विभिन्ना कलश अभिषेक के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेला संयोजक सुधीर चौधरी ने बताया कि सनावद-बड़वाह से बाबूलाल जैन, सुरेशचंद्र व मनीष पंड्या द्वारा निःशुल्क बस सुविधा रखी है। -निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi