Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस निकालेगी हिसाब यात्रा

हमें फॉलो करें कांग्रेस निकालेगी हिसाब यात्रा
खरगोन , सोमवार, 6 फ़रवरी 2012 (00:55 IST)
भाजपा की प्रदेश सरकार ने केंद्र से विभिन्ना योजनाओं के तहत दी गई करोड़ों की राशि डकार ली है। केंद्र सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए भेज रही है और उसका दुरुपयोग करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राहियों को लाभ से वंंचित किया जा रहा है। इसका ब्योरा कांग्रेस हिसाब यात्रा निकालकर देगी।


यह बात अभा कांगे्रस कमेटी सचिव व राज्यसभा सदस्य डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कही। वे रविवार को यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान प्रदेश महासचिव रवि जोशी ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। श्री जोशी ने कहा कि कांगे्रस सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन है। जल्द ही कांग्रेस के अनुवांशिक संगठनों व मोर्चा संगठनों का विस्तार किया जाएगा। भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए कांग्रेस हिसाब यात्रा निकालेगी। जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कहा कि हमें एकजुट होकर काम करना है और केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को जनता तक पहुॅंचाकर उन्हें लाभान्वित करना है। प्रवक्ता महेश पाटीदार ने बताया कि इस बैठक में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश सचिव हरचरणसिंह भाटिया, जिला प्रभारी परमजीतसिंह नारंग, अयाज खान, जिला कांगे्रस प्रवक्ता रवि नाईक, शिवराम पाटीदार, केदार डावर, माधव पटेल, ज्ञानचंद पाटीदार, राजेन्द्र यादव, दिनेश बजाज, त्रिशुलकुमारी देवी, अशोक लुणिया, प्रमिला रंसोरे, द्वारकादास महाजन, ललित जैन, डीके जोशी, सुरेश कानूनगो, मेवालाल देवले आदि ने संबोधित किया। संचालन मोहनलाल पाटीदार ने किया। -निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi