Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशुतोष का महाभिषेक कल

हमें फॉलो करें आशुतोष का महाभिषेक कल
मंदसौर , शनिवार, 26 नवंबर 2011 (00:58 IST)
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत स्थापना दिवस 27 नवंबर पर भगवान आशुतोष का महाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियांॅ प्रारंभ हो गई हैं।


पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति सचिव एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि संतश्री भागवतानंदजी महाराज के सान्निाध्य में प्रातः 8.30 बजे महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। शाम 7 बजे खाटू श्याम भजन संध्या भी होगी। उल्लेखनीय है कि शिवना नदी से अष्टमुखी दिव्य प्रतिमा निकलने के बाद प्रत्यक्षानंदजी महाराज ने इसकी प्रतिष्ठा कर भगवान पशुपतिनाथ नाम दिया था।


धर्मशाला को मंजूरी

मप्र शासन के धर्मस्व विभाग ने पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से एक धर्मशाला का प्रस्ताव स्वीकार किया है। उज्जैन संभागायुक्त अरुण पांडेय ने कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी को यह जानकारी दी है। इसके बाद शुक्रवार को ही कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार श्रीकांत शर्मा, सीएमओ सुरेश रेवाल ने मंदिर परिसर में धर्मशाला की उपयुक्त जगह के लिए निरीक्षण किया। जगह चयन की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के बाद संभागायुक्त राशि जारी कर देंगे। इससे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर आने वाले बाहरी पर्यटकों की रात गुजारने की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी।-निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi