Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसूखदारों पर भी हो कार्रवाई

हमें फॉलो करें रसूखदारों पर भी हो कार्रवाई
नीमच , शनिवार, 10 दिसंबर 2011 (23:05 IST)
उद्योग विभाग की भूमि आवंटन घोटाले में लिप्त रसूखदार लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह माँग सेवा दल के मुख्य संगठक रणजीतसिंह बबली तँवर ने की है। उक्त घोटाले में गत दिवस राज्य शासन ने उद्योग विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। श्री तँवर ने कहा कि उद्योग विभाग ने जिन्हें भूमि का आवंटन किया था, उसकी जाँच जिला प्रशासन ने करवाई थी। इसमें यह स्पष्ट हो गया था कि नियमों का उल्लंघन करते हुए भूमि आवंटित की गई। राज्य शासन ने दोषी अधिकारियों को तो निलंबित कर दिया, पर इसमें लिप्त रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं की गई है।-निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi