Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठंड आते ही गराडू की माँग बढ़ी

हमें फॉलो करें ठंड आते ही गराडू की माँग बढ़ी
रतलाम , मंगलवार, 29 नवंबर 2011 (00:57 IST)
ठंड आते ही बाजारों में गराडू की माँग बढ़ गई है। जावरा में शाम होते ही गराडू की दुकानों पर काफी भीड़ जमा हो जाती है। विवाह समारोह में भी गराडू की माँग बढ़ रही है। स्थानीय सब्जी मंडी में प्रतिदिन 3 से 4 क्विंटल गराडू की आवक हो रही है। व्यापारी 18 से 20 रुपए प्रतिकिलो के भाव से खरीद रहे हैं। खेरची में 30 से 35 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिक रहे हैं। नगर के प्रमुख बाजारों में अभी कुछ स्थानों पर ही गराडू की दुकानें लगी हैं। अधिक दाम होने से ये आमजन की पहुँच से दूर है। गराडू एक बीजपत्री समूह का पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम 'डायोस्कोरिया' है। जानकारों के अनुसार गराडू में कार्बोहाट्रेड एवं विटामिन-सी होता है। विटामीन-सी लोगों में बीमारियों एवं ठंड से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi