Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विकास के बहाने गाँवों में दस्तक

हमें फॉलो करें विकास के बहाने गाँवों में दस्तक
शाजापुर , गुरुवार, 2 फ़रवरी 2012 (07:54 IST)
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा विकास की अनेक योजनाएँ चलाई गई हैं। इनकी जानकारी ग्रामीणों को दी जानी अत्यंत आवश्यक है। ये बातें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश भावसार ने ग्राम निपानिया डाबी स्थित बूमतलाई माता मंदिर परिसर से प्रारंभ विकास यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कहीं।


मुख्य अतिथि श्री भावसार ने कहा कि हमे सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है। वर्ष 2013 में पुनः भाजपा की सरकार बने, यही लक्ष्य लेकर हमे चलना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण भीमावद ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र में गत 18 वर्षों के दौरान जनता के साथ छलावा किया है।


जुट जाएँ

यात्रा के प्रभारी भगवानसिंह सोंती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास के अनेक कार्य प्रारंभ किए हैं। इनकी जानकारी आमजन को दी जानी अत्यंत आवश्यक है। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चन्द्रवंशी ने कहा की कार्यकर्ताओं को चाहिए कि एकता, अनुशासन एवं कर्मठता की भावना का परिचय देते हुए जनअभियान कार्यक्रमों में जुट जाए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi