Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजधानी चिकित्सा हब बन रही है- शीला

हमें फॉलो करें राजधानी चिकित्सा हब बन रही है- शीला
नई दिल्ली , रविवार, 15 जनवरी 2012 (00:53 IST)
राजधानी चिकित्सा हब बन रही है। यहां पर लोग देश के दूसरे राज्यों से ही नही बल्कि दूसरे देशों से भी इलाज कराने आते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यह बात यकृत एवं पित्त संस्थान के दूसरे स्थापना विवस के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि देश में करीब 6 करोड़ लोग लीवर की बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी से एड्स से मरने वालों से भी अधिक तेजी से मौत होती हैं। इस संस्थान में वास्कुलर लैब और स्कूल ऑफ हेप्तालोगी शुरु कर दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संस्थान के दूसरे चरण का काम जोरों पर है। लेकिन यह संस्थान एशिया का सबसे बड़ा लीवर अनुसंधान और उपचार केन्द्र बन गया है। इसे मानद विश्वविद्यालय का दर्जा भी मिल गया है। यहां 24 घंटे एम्बुलैंस की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां 155 बिस्तर भी उपलब्ध हैं। दूसरे चरण के बाद यहां 200 बिस्तरों की व्यवस्था हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि अस्पताल आने वाले हरेक मरीज को उपचार मिले। उन्होंने बताया कि नजफगढ़ के नजदीक एम्स की तर्ज पर आयुर्वेद का अुनसंधान केन्द्र बन गया है। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य डाक्टर करण सिंह, योजना आयोग के सदस्य मोंटेक सिंह अहलुवालिया, प्रधान मंत्री के सलाहकार सेम पित्रोदा, मुख्य सचिव पीके त्रिपाठी और संस्थान के निदेशक डाक्टर सरीन मौजूद थे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi