Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेष राशि और वर्ष 2013

मेष राशि और वर्ष 2013 का भविष्य फल

हमें फॉलो करें मेष राशि और वर्ष 2013
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

FILE

मेष- मेष राशि व लग्न वालों का स्वामी मंगल है। यह अग्नितत्व की राशि है। इस राशि के जातक स्वभाव से गर्म, साहसी, महत्वाकांक्षी, अपने कार्य में सफलता तक जुटे रहने वाले होते हैं। जन्म के समय मंगल की स्थितिनुसार उनके जीवन में प्रभाव रहता है।

शुभ रत्न- मूंगा व शुभ रंग-लाल।

सेहत- स्वास्थ्य की दृष्टि से मिलीजुली स्थिति का वातावरण रहेगा। डरने वाली बात नहीं है। खानपान का अवश्य ध्यान रखें।

दांपत्य जीवन- पारिवारिक व दांपत्य जीवन में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए नई सौगात लेकर आया है। पुराना कार्य भी संपन्न होगा।

नौकरीपेशा व्यक्ति- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष शुभ संकेत लेकर आ रहा है। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगार रोजगार पाएंगे।

आर्थिक स्थिति- अर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत उत्तम रहेगा। धन संचय होने के साथ-साथ नवीन राह खुलेंगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन का व्यय हो सकता है।

नए साल में मेष राशि के सितारे


नए साल में मेष राशि के सितारे

जनवरी- बेरोजगारों के लिए प्रगति का समय है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। राजनैतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

फरवरी- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे फिर भी सतर्कता रखना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग के साथ लाभ भी रहेगा।

मार्च- बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से चिंता हो सकती है। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखें। आर्थिक जोखिम ना लें।

अप्रैल- उत्साहजनक समाचार मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। संतान से लाभ होगा। विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे।

मई- सावधानी ही सफलता के मार्ग में राहत पहुंचाएगी। उत्साह में कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम में देरी होगी। व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक समय उत्तम रहेगा।

जून- पराक्रम बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से मन लगेगा। धर्मकर्म में आस्था रहेगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। संचार के माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। संतान से लाभ होगा।

जुलाई- पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। दैनिक व्यापार में सफलता मिलेगी। भाईयों का सहयोग मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

अगस्त- सावधानी रखकर कार्य करें। जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा सहयोग पाएंगे। वाद-विवाद से बचें।

सितंबर- दैनिक व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से बोलचाल में सावधानी रखें। पारिवारिक मामलों में समय मिलाजुला रहेगा। मकान-भूमि संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। नौकरीपेशा संभल कर चलें।

अक्टूबर- शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। संतान से प्रसन्नता रहेगी।

नवंबर- यह माह दैनिक व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। भाग्य में उन्नति होगी। जीवनसाथी से लाभ रहेगा।

दिसंबर- संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सोचे कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा को लाभ मिलेगा।। दैनिक व्यापार में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi