Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनु राशिफल : इस साल मान-सम्मान में वृद्धि होगी

हमें फॉलो करें धनु राशिफल : इस साल मान-सम्मान में वृद्धि होगी
यह वर्ष व्यापारियों के लिए फायदेमंद है, परन्तु साल की पहले छमाही में थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष के अंत तक यह खत्म हो जाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। छात्रों के लिए यह साल बेहद प्रभावशाली है। गूढ़ विज्ञान और मनोविज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के भी पूर्ण योग बने हुए हैं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी साल बेहतरीन साबित हो सकता है। प्रमोशन के आसार हैं। कार्यस्थल पर बॉस की शाबाशी मिलेगी और आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यात्रा के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के भी योग हैं।
 
परिवार के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी महकमे से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। अगस्त के बाद समय की कमी के कारण लव लाइफ में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। 
 
    
    शुभ अंक : 3, 12, 21 और 30 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग : लाल, पीला और नारंगी रंग शुभ है।
    शुभ दिशा: साल 2017 में आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें 


धनु राशि 2017  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वृश्चिक राशिफल : बेहतरीन है यह नया साल