Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या कहते हैं मई माह के सितारे

कैसा होगा देश-विदेश के लिए मई 2014

हमें फॉलो करें क्या कहते हैं मई माह के सितारे
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मई माह के प्रारंभ में उत्तर के देशों में सुख रहेगा। पश्चिम व पूर्व के देशों में पीड़ा रहेगी। दक्षिण के देशों में युद्ध आदि का भय बना रहेगा।

मंगल के कारण पृथ्वी पर आतंकी हमले, प्राकृतिक प्रकोप, आंतरिक तनाव की स्थिति रहेगी। बुध के प्रभाव से जानवरों पर कष्ट रहेंगे। सबसे अधिक कष्ट हाथी पर रहेगा। जनता के बीच आपस में झगड़े वाली स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव रहेगा।

webdunia
FILE


शुक्र के प्रभाव के कारण जनता को बहुत राहत मिलेगी एवं अनाज महंगे होंगे। मई मध्य से सूर्य के राशि परिवर्तन करने से उत्तर के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण-पश्चिम में पीड़ा व अशांति रहेगी। पूर्व के देशों में युद्ध आदि का भय बना रहेगा।

मई मध्य में शुक्र के परिवर्तन से आम जनता को सुख-शांति मिलेगी एवं सर्वत्र सुख का अनुभव होगा। इस माह की कुंडली में मंगल-सूर्य की स्थिति के कारण दिन के तापमान में वृद्धि होगी व मैदानी भागों में गर्मी बढे़गी। तेज गर्म हवाओं से लोग व्याकुल होंगे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरखंड, झारखंड में गर्मी से लोग व्याकुल होंगे।



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi