Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए संक्रांति पर क्या करें दान कि मिलेगा 100 गुना फल...

हमें फॉलो करें जानिए संक्रांति पर क्या करें दान कि मिलेगा 100 गुना फल...

आचार्य डॉ. संजय

मिलेगा 100 गुना फल यदि करें संक्रांति पर राशि अनुसार दान...   
मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें दान, पाएं सौ गुना फल.. 



 
मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन दान का फल सौ गुना होता है। 
 
आइए हम आपको बताते हैं राशि अनुसार क्या दान करने से सौभाग्य, लाभ और पुण्य प्राप्त होता है... 
 
 
webdunia


 


मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।


 
webdunia


 
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। 
 
 
webdunia


 


मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।  
 
 
webdunia


 


कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करें तो शुभ फल प्राप्त होता है। 
 
 
webdunia


 


सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल व कंबल का दान करें। 
 
 
webdunia


 


कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें। 
 
 
webdunia

 


तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातक तेल, रुई, वस्त्र, राई दान करें।


 
webdunia


 


वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक गरीबों को खिचड़ी खिलाएं और कंबल दान करें।
 
 
webdunia


 


धनु राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होता है।
 
 
webdunia


 


मकर का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल और पुस्तक का दान करें तो अत्यंत लाभ होता है।
 

 
webdunia


 


कुंभ राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
 
 
webdunia


 


मीन राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल, चना, साबूदाना, कंबल दान करें। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi