Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशि के अनुसार लीजिए नए वर्ष का संकल्प

वर्ष 2012 और बारह राशियों का संकल्प

हमें फॉलो करें राशि के अनुसार लीजिए नए वर्ष का संकल्प
webdunia

मनीषा कौशिक

ND


मेष राशि :
वर्ष 2012 में आपका आत्माभिमान बढ़ेगा और आपके व्यवहार में 'मैं हूं ना' वाली बात दृष्टिगत होगी। आप हर चीज में आगे आने की कोशिश करेंगे। अपने आस-पास के लोगों के विषय में आपकी धारणा नकारात्मक रह सकती है, जिन्हें दूर करने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपनी ऊर्जा और समय नेक कार्यों में लगाने की सोच सकते हैं।

एस्ट्रो संकल्प : बेहतर होगा कि, आप किसी सेवा संस्थान से जुड़ कर कार्य करें और जहां तक संभव हो जरूरतमंद लोगों की सहायता करें

वृषभ राशि :
वर्ष 2012 आपमें अधिकार जमाने की भावना को बढ़ा रहा है। भौतिक सुखों के प्रति लगाव बढ़ेगा और उसे पाने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करना होगा। आपकी कुछ योजनाएं अभी अधूरी होंगी, जिन्हें आपको मेहनत और लगन से पूरा करना होगा।

एस्ट्रो संकल्प : इस साल अपने लिए नए क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने का प्रयास करना होगा।

मिथुन राशि :
वर्ष 2012 में आपका मन अधिक चंचल और चिंतनशील रहेगा। लोगों से बातें करना पसंद करेंगे तथा अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करने की चाहत के कारण व्यस्त रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उससे संबंधित विषयों को अच्छी तरह सुनें व समझें, तब जाकर आवश्यक कदम उठाएं।

एस्ट्रो संकल्प : प्रतिदिन कम से कम दस मिनट योग और ध्यान करना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि :
वर्ष 2012 में आप काफी भावुक व संवेदनशील होंगे। लोगों की छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं। लोगों की आलोचनाओं एवं व्यवहार से मन दुःखी हो सकता है। इस वर्ष आपके लिए अच्छा होगा कि लोगों की आलोचनाओं से दुःखी होने की बजाय उनसे प्रेरणा लें और यह न सोचे कि आप गलत हैं।

एस्ट्रो संकल्प : मानसिक शांति के लिए आप चाहें तो संगीत एवं नृत्य में रूचि ले सकते हैं।

सिंह राशि :
webdunia
ND
आप वर्ष 2012 में ऊर्जावान रहेंगे और आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे किसी भी कार्य को करने का हौसला बना रहेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने निकट संबंधियों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं का ध्यान रखना चाहिए। रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने हृदय में सभी के लिए प्रेम और सहानुभूति रखना चाहिए।

एस्ट्रो संकल्प : जहां तक हो सके सगे-संबंधियों की सहायता करने की कोशिश कीजिए। इससे आपके चारों ओर खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि :
वर्ष 2012 में आपकी प्रवृति विश्लेषणात्मक होगी। आपकी राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं लेकिन, इस वर्ष आप ऐसा संकल्प ले सकते हैं कि जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। इस वर्ष आपको भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकालने की कोशिश करनी चाहिए और आराम करना चाहिए। आत्मिक शांति के लिए आपको कुछ उपाय भी करना चाहिए।

एस्ट्रो संकल्प : आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी दिनचर्या इस प्रकार बनाएं कि समय का अधिक से अधिक उपयोग कर सकें तथा अपने परिवार व सगे-संबंधियों को भी समय दे पाएं।

तुला राशि :
साल 2012 में आप जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अपनी दयालुता और कूटनीतिज्ञता के कारण आप लोकप्रिय होंगे तथा अपनी श्रेष्ठता साबित कर सकेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि अपने विचारों के अनुरूप कार्य करने की कोशिश करें। अपने अंदर की भावुकता पर नियंत्रण रखकर व्यावहारिकता से काम लेना फायदेमंद होगा।

एस्ट्रो संकल्प : आपके लिए सलाह है कि नए साल में अपने लक्ष्य को पाने के लिए आलस्य को अपने से दूर रखें व सतत् प्रयास करें।

वृश्चिक राशि :
वर्ष 2012 में आपकी सोच रचनात्मक होगी तथा आपकी पुनरूत्पादन क्षमता अद्वितीय रहेगी। आप विषयों को खुलकर बताने की बजाय गुप्त रखना चाहेंगे। लेकिन, आपके लिए उचित होगा कि, इस वर्ष विचारों में खुलापन लाएं।

एस्ट्रो संकल्प : इस वर्ष स्पष्टवादी एवं निष्कपट इंसान की छवि बनाने का प्रयास करें। हर किसी पर विश्वास ना करें।

धनु राशि :
वर्ष 2012 में आपको नई अनुभूतियां देगा। इस समय आपको अपनी खुशियों के लिए खुद को बांधकर नहीं रखना चाहिए और अपनी जरूरतों को बेहिचक कहना चाहिए। आपकी सोच अच्छी और उत्तम है और इसमें परिवर्तन की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, इस वर्ष आपके लिए यह भी जरूरी है कि अपने लक्ष्यों को पाने के लिए समझदारी व धैर्य से कार्य योजना बनाएं। याद रखिए, बिना योजना के लक्ष्य को पाना सपनों का महल खड़ा करने जैसा है। अतः इस वर्ष अपनी राहें ऐसी तैयार कीजिए जिस पर शान से आगे बढ़ सकें।

एस्ट्रो संकल्प : हर काम योजना बना कर करें।

मकर राशि :
वर्ष 2012 में आप समय का पूरा उपयोग करना चाहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा प्रबल होगी और जल्दी से जल्दी उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करेंगे। लेकिन, इस वर्ष अपको अपनी भावनाओं को उभरने का मौका देना चाहिए और उपलब्धियों के पीछे आंख बंद कर नहीं भागना चाहिए। इससे आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दे पाएंगे।

एस्ट्रो संकल्प : आपके मित्र व परिवार के सदस्य आपका साथ चाहते हैं और आपसे काफी उम्मीदें रखते हैं। अतः उन्हें भी वक्त देना चाहिए।

कुंभ राशि :
वर्ष 2012 में आपका व्यवहार जानकार व्यक्ति के समान होगा। आप ऊर्जावान एवं जिंदादिल होंगे। समान विचार और उद्देश्य से कार्य करने वालों के साथ आप खुद को आरामदायक स्थिति में महसूस करेंगे। इस वर्ष आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने परिवेश और मानवता की भलाई के लिए कुछ काम करें।

एस्ट्रो संकल्प : लोगों को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना जो जैसे हैं उन्हें उसी रूप में स्वीकार करने की कोशिश करें।

मीन राशि :
वर्ष 2012 में आप अपने यकीन को आजमाएंगे। कुदरत ने आपको सोचने-समझने की अच्छी क्षमता के साथ ही साथ सहयोगात्मक स्वभाव भी प्रदान किया है। कुदरत के इस नायाब उपहार का उपयोग करते हुए आपको लोगों की सहायता करने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी दयालुता और करूणा न सिर्फ परिवार और दोस्तों के प्रति रखें, बल्कि समाज के हर वर्ग की मदद करने की कोशिश करें।

एस्ट्रो संकल्प : अपनी दयालुता का उपयोग करने के लिए यह वर्ष आपको सुनहरा मौका दे रहा है। ऐसे में, आपको अपनी योजना इस प्रकार से निर्मित करना चाहिए ताकि जरूरत के वक्त लोगों के काम आ सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi