Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिश्तों में मधुरता के लिए राशिनुसार बांधे राखी

रक्षा बंधन : राशिनुसार बांधें राखी तो बनी रहेगी मधुरता

हमें फॉलो करें रिश्तों में मधुरता के लिए राशिनुसार बांधे राखी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

राशि के अनुसार बांधें राखी, बनाएं भाई को भाग्यशाली

FILE


रक्षाबंधन का पर्व सभी पर्वों से बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती है। इसके फलस्वरूप भाई अपनी श्रद्धानुसार बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन देता है।

राखी का बंधन कई युगों से चला आ रहा है। द्रौपदी जब संकट की घडी़ में दुशास्सन द्वारा भरी सभा में चीरहरण किया जा रहा था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने ही द्रौपदी की लाज रखी थी।

भगवान श्रीकृष्ण जब शीशुपाल का वध अपने सुदर्शन चक्र से करते वक्त उनकी तर्जनी अंगुली क्षतिग्रस्त हो गई थी व उससे रूधीर बह रहा था। तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़ कर अंगुली में बांधा था, उसी का ऋण श्रीकृष्ण ने चीरहरण के वक्त चीर बढ़ा कर किया।

webdunia
FILE


इसी बात को आज के युग में जब बहन किसी संकट में हो तो भाई से रक्षा की आस करती है।

आइए जानते हैं रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर आपका रक्षा सूत्र कैसा हो। ज्योतिषानुसार अपने भाई की राशिनुसार यदि राखी का चयन करें तो वह सूत्र भाई के लिए कल्याणकारी होगा।

* मेष या वृश्चिक राशि होने पर लाल रंग की या गुलाबी राखी का चयन करें।

* वृषभ या तुला राशि वालों के लिए चांदी की राखी या सिल्वर कलर की राखी का चयन उपयोगी होगा।

webdunia
FILE


* मिथुन या कन्या राशि वाले भाइयों के लिए बहन हरा, नीला, गुलाबी, सुनहरी रंगों का चयन कर सकती हैं।

* कर्क राशि वालों के लिए सफेद, क्रीम, पीला, नारंगी, फाल्साई रंगों का चयन शुभ रहेगा।

webdunia
FILE


* सिंह राशि वालों के लिए गुलाबी, नारंगी, सुनहरी, नीले-काले रंगों को छोड़ कर सभी रंगों का चयन कर सकती हैं।

* धनु या मीन राशि वालों के लिए केसरिया, पीला, नारंगी, फाल्साई, सुनहरी, हल्का लाल जैसे रंग शुभ रहेंगे।

webdunia
FILE


* मकर व कुंभ राशिवालों के लिए आसमानी, नीला, फिरोजी, हरा शुभ रहेगा।

इस प्रकार रंगों का चयन कर राखी के इस पवित्र पावन अवसर को यादगार और भाग्यवर्धक बना सकते हैं


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi