Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वृश्चिक राशि में शनि, जानिए किस राशि पर है साढ़े साती और ढैया

हमें फॉलो करें वृश्चिक राशि में शनि, जानिए किस राशि पर है साढ़े साती और ढैया
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

शनि ने तुला राशि से 30 साल बाद 2 नवंबर 2014 को वृश्चिक में प्रवेश कर लिया हैं, यहां वे ढाई साल तक अपना डेरा जमाएंगे। शनि की तुला पर उतरती साढ़े साती, वृश्चिक पर मध्य साढ़े साती व धनु पर लगती साढ़े साती रहेगी।  


 

 
आगे पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर साढ़े साती 


 
 
webdunia

 
* तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर साढ़े साती 

तुला राशि वालों के लिए उतरती शनि की साढ़े साती चांदी के पाए पर है अत: तुला राशि वालों के लिए यह समय सफलता के साथ लाभदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति के साथ-साथ समृद्धि के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि व प्रभाव बढ़ेगा। राजसम्मान में वृद्धि होगी। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे। नौकरीपेशा भी प्रगति पाएंगे।
 
 

वृश्चिक राशि को मध्य शनि की साढ़े साती लौह पाए पर होने से स्वास्थ्य में गड़बड़ी, रक्त-पित्त विकार से परेशानी रह सकती है।

webdunia

 

स्त्रियों के लिए पति को कष्ट, पुरुषों के लिए पत्नी को कष्ट रहेगा। संतान से परेशानी, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनते हैं। राजकष्ट रह सकता है।
 
 

धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती ताम्र पाए पर होने से व्यापार- व्यवसाय में काफी उन्नति होगी।

webdunia

 

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्त्री-संतान पक्ष उत्तम रहेगा वहीं प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं।
 
आगे पढ़ें शनि का ढैय्या सिंह और मेष राशि पर 
 
 

* शनि का ढैय्या सिंह और मेष राशि पर 

webdunia

 
सिंह राशि वालों को शनि का ढैय्या ताम्र पाए पर होने से अचानक धनलाभ, स्त्री-पुत्र से सुख, संपत्ति में लाभ, उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
 

मेष राशि वालों के लिए शनि का ढैय्या सोने के पाए से होने से आपसी विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। शत्रु वर्ग से परेशानी रहेगी। गृह क्लेश, रोगों से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक हानि के योग भी हैं। 

webdunia

 
 
जिन्हें शनि की साढ़ेसाती से हानि हो, वे तिल या सरसों का तेल कच्ची जमीन पर एक चम्मच गिराएं। इससे अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। बुजुर्ग को कंबल दान दें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi