Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शनि हुए मार्गी, जानिए क्या होगा असर

तुला में मार्गी शनि का कैसा होगा फल

हमें फॉलो करें शनि हुए मार्गी, जानिए क्या होगा असर
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

शनि महाराज अपनी उलटी चाल को छोड़कर सीधी चाल में 21 जुलाई 2014 को आ गहैं। आइए जानते हैं शनि मार्गी का किन राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा -

शनि का मार्गी होना सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाएगा। आकाश मंडल में शनि अत्यंत खूबसूरत ग्रह माना गया है। लेकिन ये जितना सुंदर है उतना ही अशुभ व शुभ फल प्रदान करने वाला भी होता है।

यह ग्रह जब भी वक्री या मार्गी होता है तो इसका न केवल प्रकृति पर बल्कि हम सब पर भी गहरा प्रभाव होता है। 21 जुलाई 2014 को शनि ग्रह तुला राशि में वक्री से मार्गी हो गै, जिसके फलस्वरूप कई प्रदेशों में रुकी हुई वर्षा फिर से शुरू होगी। देश के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में अच्छी वर्षा होने के आसार बनेंगे। हालांकि कुछ इलाकों में प्राकृतिक आपदाएं भी हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी वर्षा के संकेत हैं। महंगाई पर सरकार का अधिक नियंत्रण नहीं रह पाएगा। बीजों के दामों में भी वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ नेताओं का वर्तमान पद जा सकता है या बदला जा सकता है। जनता के बीच धार्मिक भावनाएं बढ़ेंगी।

शनि के मार्गी होने से 12 राशियों पर असरः-

webdunia
FILE


मेष:-

आपके लिए शनि का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। नौकरी, राजनीति, व्यापार, पिता के क्षेत्र में बेहतरी आएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से लाभ होगा।

शांति हेतु उपायः- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


webdunia
FILE


वृषभः-

आपके लिए मार्गी शनि से भाग्य में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी, राजनीति से जुड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। शत्रुओं पर प्रभाव बढ़ेगा।

शुभ प्रभाव में वृद्धि हेतु उपायः शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं व पीपल की 7 परिक्रमा करें।


webdunia
FILE


मिथुन

आपके लिए शनि से भाग्य में अकस्मात लाभ मिल सकता है अथवा पिछले दिनों जो फायदे होते-होते रुक गए थे, वे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपायः किसी गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान करें।

webdunia
FILE


कर्क

आप स्थानांतरण के प्रयासों में हैं तो स्थानांतरण की संभावनाएं बलवती होगी। लेकिन कामों के पूरे होने में कुछ विलंब की भी संभावना है। जीवनसाथी से लाभ रहेगा।

उपाय : किसी गरीब व्यक्ति को काली साबुत उड़द की दाल का दान करें।

webdunia
FILE


सिंह

दैनिक व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीदें बढ़ेंगी, साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी। दैनिक कार्यों में सफलता के साथ जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

उपायशनिवार को एक चम्मच तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराएं।

webdunia
FILE


कन्या

पारिवारिक सुख में कुछ कमी रह सकती है। संतान से लाभ व मनोरंजनके साधनों में वृद्धि होगी। इस समय बड़े आर्थिक निवेशादि से बचना होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें।

उपायमंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी के चरणों में लगे सिन्दूर से माथे पर तिलक लगाएं।

webdunia
FILE


तुला

आपके लिए शनि मार्गी होने से संतान, विद्या, मनोरंजन, पारिवारिक मामलों में, स्थानीय राजनीति में सफलता मिलेगी।

उपायस्नान करते समय काले तिल डालकर स्नान करें।


webdunia
FILE


वृश्चिक

शत्रु परास्त होंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। भाइयों का सहयोग, साझेदारी में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सफलता मिलेगी। स्थानीय राजनीति में सफल होंगे।

उपायः वृद्धजनों का सम्मान करें।

webdunia
FILE


धनु

आपके लिए मार्गी शनि से वाणी के प्रभाव से लाभ होगा व धन की बचत के योग बनेंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार भी मिलेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

उपायहर शनिवार को नीले रंग के पुष्प शनिदेव को चढ़ाएं।

webdunia
FILE


मकर

मार्गी शनि से आपका प्रभाव बढ़ेगा। कामकाज में मन लगेगा। वाणी के प्रभाव से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

उपायः हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

webdunia
FILE


कुंभ

आपके लिए मार्गी शनि से नई योजनाएं सफल होंगी। किसी विशेष कार्य के हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। स्थानांतरण व प्रगति भी संभव है।

उपायः काली गाय को शनिवार के दिन घास खिलाएं।


webdunia
FILE


मीन

मार्गी शनि के कारण कई मामलों में सावधानियां रखनी होंगी। प्रत्येक कार्य में संयम रखना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। बाहरी मामलों में संभलकर चलें।

उपायबनी हुई उड़द की दाल का दान करना शुभकर रहेगा।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi