Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें 11 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 23 अगस्त 2014 (23:46 IST)
FILE
मेष- घर में तनाव रहेगा। बाहर शांति रहेगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा से लाभ होगा। सहयोग मिलेगा।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

वृषभ- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। नई योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन- परिश्रम अधिक करना होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यों की बाधा सहयोग से दूर होगी। मान बढ़ेगा।

कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।

कर्क- परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद से बचें। व्यवसाय धीमा चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।

सिंह- पराक्रम वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय कार्य सहयोग से पूर्ण होंगे। निवेश से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्या- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।

तुला- मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।

वृश्चिक- विवाद, कलह व उत्तेजना पर काबू रखें, अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न लें। अचानक हानि-दुर्घटना के योग हैं।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

धनु- धनलाभ के अवसर बढ़ेंगे। पराक्रम से कार्य बनेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।

कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

मकर- दूरदराज से शुभ समाचार मिलेंगे। मनचाहे कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। अपनी ओर से विवाद न करें।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।

कुंभ- अचानक भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार निवेश, नौकरी से लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।

मीन- व्यय वृद्धि से चिंता रहेगी। मनमाफिक कार्य न होंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न लें।

कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi