Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

13 दिसंबर 2012 : क्या कहता है आपका दिन

आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...

हमें फॉलो करें 13 दिसंबर 2012 : क्या कहता है आपका दिन

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

FILE

मेष- राजनीतिक क्षे‍त्र में लोकप्रियता मिलेगी। नौकरी में कार्य व व्यवहार की प्रशंसा होगी। समाज में नए कार्य का अवसर मिलेगा। भाइयों के सहयोग से नया कार्य प्रारंभ होगा।

वृषभ- विदेश की यात्रा नौकरी के लिए होगी। मन में विश्वास और दृढ़ निश्चय से सामाजिक सम्मान प्राप्त करेंगे। घरेलू कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। पुराने कर्ज की वसूली होगी। खर्च पूरा होगा।

मिथुन- आर्थिक निवेश से खुशी होगी। मित्रों के साथ सुखद यात्रा होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। संतान की सफलता से खुशी होगी। दिन शुभ फलदायी है।

कर्क- शासकीय सप्लाय के व्यवसाय का नया ऑर्डर मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाद की खुशी रहेगी। निर्धारित समस्त कार्य पूरे होंगे। खर्च की चिंता रहेगी।

सिंह- दुकान की खरीदी के लिए लंबी यात्रा होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नई नौकरी मिलने की खुशी होगी। घर में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा।

कन्या- नया मकान खरीदने के लिए बैंक ऋण की स्वीकृति से खुशी होगी। नौकरी में पदोन्नति का असवर मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन से व्यस्तता रहेगी। खुशी का समाचार मिलेगा।

webdunia
FILE
तुला- शासकीय नीतियों से विदेशी व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में नया अवसर मिलेगा। संतान के कार्य से खुशी होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च की परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक- व्यापार में उधारी बढ़ने से पूंजी की समस्या रहेगी। नौकरी में आर्थिक कदाचार का आरोप लगेगा। परिवार में किसी की अचानक तबीयत खराब होगी, खर्च बढ़ेगा।

धनु- दिन शुभ अनुकूल है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में सुविधा का लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतर मनचाहे स्थान पर होगा। खुशी रहेगी।

मकर- व्यापार में सरकारी जांच से परेशानी होगी। उलझनें बढ़ेंगी। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। परिवार में खर्च को लेकर विवाद होगा। व्यापारिक ऋण की प्रार्थना बैंक द्वारा अस्वीकृत होगी।

कुंभ- सामाजिक आयोजनों में भाग लेने की खुशी होगी। नए कार्यभार से नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मह‍िलाओं के लिए दिन नए कार्यक्रमों में भाग लेने से खुशी का रहेगा।

मीन- साझेदारी, व्यापार में दिन लाभ का है। एकाधिकार जैसा प्रतिफल मिलेगा। ध्यान-धर्म में मन लगेगा। आपके काम की परिवार में प्रशंसा होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi