Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कामना सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर करें वृक्षारोपण

हमें फॉलो करें कामना सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर करें वृक्षारोपण
हरियाली अमावस्या : कौन-सा वृक्ष लगाएं...



 
हमारे शास्त्रों में श्रावण कृष्ण अमावस्या के दिन वृक्ष लगाने और उन्हें पूजने का बहुत महत्व माना गया है। माना जाता है कि पीपल ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण यानी भगवान विष्णु का वास है। इसीलिए हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण एवं पेड़ों का संरक्षण करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान उन्हें सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 

आइए देखते हैं अपनी कामना की सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर कौन-सा वृक्ष लगाएं :-
 
सुख प्राप्ति के लिए : नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष। 
 
सौभाग्य प्राप्ति : अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष। 
 
आरोग्य प्राप्ति : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी। 
 
लक्ष्मी प्राप्ति : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।
 
आनंद प्राप्ति : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।
 
संतान प्राप्ति : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगंधा। 
 
मेधा वृद्धि प्राप्ति : आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi