27 जनवरी 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। अस्वस्थता तथा चिंताएं रहेंगी। विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कार्यसिद्धि से सुख लाभ होंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को भोजन दें। वृद्धों की सेवा करें।
वृषभ- शत्रु पराजित होंगे। अस्वस्थता का अनुभव होगा। धनलाभ होगा। कुसंगति से हानि होगी। अपने ही विरोध करेंगे।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं।
मिथुन- मातृपक्ष की चिंता रहेगी। कुछ हानि-दुर्घटना के योग हैं। धनागम होगा। शत्रु पराजित होंगे। मित्रालाप होगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-धतूरा व बिल्वपत्र चढ़ाएं।
कर्क- शत्रु कष्ट देंगे। धनागम होगा। यात्रा से लाभ होगा। स्त्री पक्ष का स्वास्थ्य चिंताजनक होगा। दुर्घटना-हानि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं। वृद्धों की सेवा करें।
सिंह- धनलाभ, रोग पर खर्च होगा। शत्रु पराजित होंगे। हर्ष के समाचार मिलेंगे। विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को गर्म वस्त्र दान करें। वृद्धजनों की सेवा करें।
कन्या- खर्च बढ़ेंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य में बाधा होगी। संतान पक्ष से कष्ट, शत्रु परेशान करेंगे। हानि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य लगाएं। वृद्धजनों की सेवा करें।
तुला- हानि से मनोमालिन्य रहेगा। पराक्रम से संकट टलेंगे। शरीर सुस्त रहेगा। शोक-समाचार मिलने की संभावना है।
कल्याणकारी उपाय- पीपल को मीठा जल चढ़ाएं तथा मुट्ठीभर कोयले बहते जल में डालें।
वृश्चिक- चारों तरफ से लाभ होंगे। नए अनुबंध, कार्य को शुरू करने के योग हैं। शुभता में वृद्धि होगी। शत्रु शांत होंगे।
कल्याणकारी उपाय- परिवार में ध्यान दें, वृद्धजनों का आशीर्वाद लें।
धनु- जीवनसाथी से सुख, पराक्रम से लाभ, स्त्री को कष्ट, दुर्घटना से बचें। विवाद को न बढ़ने दें, लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- पीपल की 108 परिक्रमा करें।
मकर- यात्रा से लाभ, शत्रु परेशान करेंगे। हर्ष के समाचार मिलेंगे। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना होगा।
कल्याणकारी उपाय- मछलियों तथा पक्षियों को चुगाएं।
कुंभ- कुछ चिंता सताएगी। धनागम होगा। कुसंगति से हानि होगी। जवाबदारी के कार्य मिलने से हर्ष होगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी के दर्शन करें। नीम का पौधा लगाएं।
मीन- धनहानि के योग हैं। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु सताएंगे। द्रव्यलाभ होगा। जवाबदारी के कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं।