Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 दिसंबर : क्या कहती है आपकी राशि

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...

हमें फॉलो करें 29 दिसंबर : क्या कहती है आपकी राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

मेष : कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सभ‍ी तारीफ करेंगे। विरोधी अपनी योजना में नाकाम रहेंगे। विवाह के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा। मूंगफली का सेवन करें।

वृषभ : दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। कारोबारी नुकसान की भरपाई के लिए नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। अचानक शुभ समाचार से हर्ष प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। तिल्ली का सेवन करें।

मिथुन : काम में ढिलाई से नुकसान होगा। लगातार असफलता से निराशा बढ़ेगी। कारोबारी सफलता के लिए नई तकनीक आजमा सकते हैं। विवाह के शुभ समाचार मिलेंगे। नमकीन पदार्थ का सेवन करें।

कर्क : पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नादानी से कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती है। सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। तनाव-क्लेश व अशांति से बचिए। तले हुए पदार्थों का सेवन करें।

सिंह : बनते कामों में रुकावट और अड़चने आएंगी। मित्रों व सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। वैभव, विलासिता का सामान खरीदने में बड़ा खर्च संभव है। अत: सोच कर खर्च करें। काली मिर्च का सेवन करें।

कन्या : कार्यक्षेत्र में उलझनें दूर होंगी। अटका धन मिल सकता है। विरोधी से सावधान रहिए। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में विशेष अवसर प्राप्त होंगे। लौंग का सेवन करें।

तुला : नया कार्य शुरू करने पर असमंजस बना रहेगा। पुराने कामों को संभालने का प्रयास करें। नए काम में हाथ न डालने से नुकसान हो सकता है। अत: सोच कर ही कार्य करें। बैंगन का सेवन करें।

वृश्चिक : कार्यस्थल, परिवार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। सफलता के लिए कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। सावधानी बरते। पालक का सेवन करें।

धनु : विरोधी आपको सीधे नुकसान पहुंचाने के बजाय पीठ पीछे विरोध करेंगे। काम की व्यस्तत‍ा में आप परिवार की अनदेखी कर बैठेंगे। जितने लाभ की उम्मीद है उतना मिलना मुश्किल है। खर्च पर विशेष सावधानी बरते। खारक का सेवन करें।

मकर : पूरा ध्यान पारिवारिक जिम्मेदारियों पर रहेगा, जिससे कारोबार की अनदेखी कर बैठेंगे। जितने लाभ की उम्मीद है, उतना मिलना मुश्किल है। खर्च पर विशेष सावधानी बरते। काली मिर्च का सेवन करें।

कुंभ : नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल करना बेहतर है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रसन्नता होगी। परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे। तिल्ली का सेवन करें।

मीन : अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा। कारोबारी योजनाओं में बदलाव का फैसला भविष्य में लाभदायी हो सकता है। हर्ष, उल्लास, भोग, ऐश्वर्य प्राप्त करेंगे। पालक का सेवन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi