Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रमा : हिन्दी महीनों के नामकरण का ज्योतिष आधार

हमें फॉलो करें चंद्रमा : हिन्दी महीनों के नामकरण का ज्योतिष आधार

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

हमारे धर्मानुसार महीनों का जो नामकरण हुआ है, वह ज्योतिषीय आधार पर है। किसी भी महीने के नाम का आधार आप सरलता से समझ सकते हैं। जानिए 12 मास के नामों का ज्योतिषीय आधार - 




चंद्रमा के महीनों में पहला महीना चैत्र आता है। द‍ेखिए प्रमाण- इसकी पूर्णिमा को हमेशा चित्रा नक्षत्र ही आता है।
 
जानिए माह के सभी महीनों की जानकारी...अगले पेज पर

दूसरा महीना बैसाख कहलाता है, इसकी पूर्णिमा पर बिशाखा नक्षत्र रहता है। 
ज्येष्ठ की पूर्णिमा को ज्येष्ठा नक्षत्र आता है। 
आषाढ़ की पूर्णिमा को पूर्वाषाढ़ा या उत्तराषाढ़ा दो नक्षत्रों में से एक रहता है।
webdunia

 


 श्रावण की पूर्णिमा को श्रवण नक्षत्र रहता है। 
भादो (भाद्रपद) की पूर्णिमा को भाद्रपद या उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। 
अ‍ाश्विन माह की पूर्णिमा को अ‍ाश्विनी नक्षत्र कहलाता है। 

कार्तिक माह की पूर्णिमा को कृतिका नक्षत्र। 
मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को मृगशिरा नक्षत्र। 
पौष माह की पूर्णिमा को पुष्य नक्षत्र।
webdunia

 माघ की पूर्णिमा को मघा नक्षत्र।
फाल्गुन की पूर्णिमा को पूर्वाफाल्गुनी या उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 
चैत्र की पूर्णिमा से फाल्गुन तक आपने देखा हर महीने का नाम का ज्योतिष आधार है। 

ज्योतिष विज्ञान का पूरा गणित ग्रहों के आधार पर चलता है एवं हमारे जीवन से संबंधित हर वास्तविकता को अनुभव कराता है

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi