Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी के लिए 26 जनवरी बाद से शुभ समय शुरू होगा

हमें फॉलो करें मोदी के लिए 26 जनवरी बाद से शुभ समय शुरू होगा
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

भारत के पीएम मोदी जब से प्रधान मंत्री बने हैं, तब से विपक्ष के निशाने पर ही रहे हैं। कभी केजरीवाल, कभी राहुल गांधी, कभी नोटबंदी पर, तो कभी सर्जिकल स्ट्राईक पर। अब यू.पी.,उत्तरांचल, मणिपुर, गोवा के चुनाव में भी मोदी पर नि‍शाना साधा जा रहा है। 

किसी ना किसी रूप मे मोदीजी के परेशानी अनुभव करने की संभावना बनती है। वैसे भी जन्म पत्रिका के अनुसार शनि की साढ़े साती चल रही है। उनकी पत्रिका में शनि दशम भाव में है। गोचरीय वृश्चिक लग्न से भ्रमण कर रहा है वहीं मंगल भी विराजमान है। शनि मंगल का योग कहीं भी हो नुकसानप्रद ही रहता है। 
 
26 जनवरी रात्रि 8 बजे से शनि शत्रु वृश्चिक राशि को त्यागकर सम गुरु की धनु राशि में प्रवेश करेगा, तब जाकर धीरे-धीरे शनि का प्रकोप कम होना शुरू होगा  और शुभता में वृद्धि होगी। पत्रिका के अनुसार शनि वाणी द्वितीय भाव से भ्रमण करेगा। यहां से शनि की स्वदृष्टि अपनी मुल त्रिकोण की राशि कुंभ पर पड़ेगी, जो जनता के बीच प्रसिद्धि में वृद्धिदायक साबित होगी व आगामी चुनावों में आपका प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
शनि की यहां से सप्तम दृष्टि, अष्टम भाव पर बुध की मित्र मिथुन राशि पर पड़ने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व गुप्त शत्रुओं पर प्रभाव देखने को मिलेगा। दशम दृष्टि आपके द्धारा किए गए आर्थिक सुधारों पर भी होगी जो अनुकूल है। आप पर शनि की साढ़ेसाती समाप्ति के समय लाभदायक सिद्ध होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है संक्षेप में श्रीराम के जन्म की पौराणिक कथा