Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरवरी 2015 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

हमें फॉलो करें फरवरी 2015 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

फरवरी आरंभ में दक्षिण के देशों में सुख रहेगा। उत्तर तथा पश्चिम के देशों में अशांति रहेगी, पूर्व के देशों में युद्ध का भय रहेगा। अनाज के भावों में तेजी रहेगी व खाद्य पदार्थों में भी तेजी का रुख रहेगा। फरवरी में शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे। सुभिक्ष अर्थात शुभ लक्षण ज्यादा रहेगा। 



 
12 फरवरी से मंगल की राशि बदलने से तृण, काष्ठ व पशु महंगे होंगे अत: इनके व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा।
 
14 फरवरी से सूर्य अपनी वर्तमान मकर राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा फलस्वरूप उत्तर के देशों में सुख-शांति आएगी, पूर्व तथा दक्षिण के देशों में पीड़ा रहेगी, पश्चिम के देशों में युद्ध का भय रहेगा।
 
16 फरवरी से शुक्र भी अपनी राशि बदलकर जनता को सुख देंगे। 
 
इस माह की कुंडली को आकाशीय नजर से देखें तो सूर्य व शुक्र की स्थिति से तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी एवं कहीं-कहीं बादल गर्जना के साथ खंड वृष्टि होगी। मैदानी भागों में ऋतु परिवर्तन के लक्षण दृष्टिगोचर होंगे, दिन के तापमान में वृद्धि होगी।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi