Hanuman Chalisa

सपने में सोना, चांदी, तांबा, पीतल दिखे तो क्या होगा जीवन में, जानिए संकेत

Webdunia
सपने में सोना चांदी दिखने के संकेत जानकर हैरत होगी आपको 
 
अगर सपने में सोना, सोने के आभूषण, चांदी की पायल या कड़े अथवा अन्य कोई सोने-चांदी से बनी चीजें ऐसा ही कुछ दिखाई देता है तो यह किस्मत खुलने के संकेत है। लेकिन कई परिस्थितियों में यह नुकसान का संकेत भी हो सकता है। 
 
यहां जानिए खास स्वप्न फल 
 
- सपने में सोने-चांदी के गहने एक साथ रखे हुए देखना, इसका मतलब आगामी समय में काफी धन खर्च होने का संकेत है। अत: आपको सलाह है कि आने वाले समय में धन को सोच-समझ कर खर्च करें और धन के अपव्यय से बचें। 
 
- यदि आप भी सपने में चांदी को सोना बनते देखते हैं तो यह स्वप्न फल आपके धन तथा व्यापार में वृद्धि का संकेत माना जाता है। यह संतान की खुशी भी दे सकता है। 
 
- यदि आप स्वप्न में किसी को विवाह समारोह में सोने-चांदी की ज्वेलरी भेंट देते हैं तो यह काफी शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ आने वाले समय में नौकरी में अच्छा प्रमोशन भी आपको मिल सकता है।
 
- सपने में यदि आप स्वयं को आभूषण पहने हुए देखते हैं तो यह स्वप्न अशुभ माना जाता है। यह आने वाले समय में किसी के दूर चले जाने का पूर्व संकेत है। 
 
- अगर आपको सपने में कहीं पर गिरा हुआ सोना मिलता है तो इसका अर्थ आपको धनराशि की हानि का सामना करना पड़ सकता है। 
 
- अगर सपने में घर के आभूषण चोरी होते देखते हैं तो इसका मतलब व्यापार या नौकरी में आपके विरोधी व्यक्ति द्वारा आपको किसी साजिश में फंसा कर नुकसान पहुंचाने का संकेत हो सकता है। 
 
- किसी ज्वेलरी शॉप पर यदि आप सपने में खुद को गहने खरीदते हुए देखते हैं तो बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत है तथा आगामी समय में अच्छा भाग्य बनने के संकेत भी माना जा सकता है। 
 
- सपने में चांदी भेंट में मिलते देखना शुभ स्वप्न माना जाता है। यह एक लाभदायक सपना हो सकता है, इसका अर्थ लाभ तथा सौभाग्य की प्राप्ति होना माना जा सकता है। 
 
- सपने में चांदी देखना प्यार में धोखा मिलने तथा सोना देखना जीवन में रुपए-पैसे का संकट बढ़ने का संकेत है। 
 
सपने में तांबा दिखने का अर्थ है मंगल ग्रह से संबंधित तकलीफ हो सकती है जबकि पीतल दिखे तो गुरु ग्रह से संबंधित परेशानी संभव है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख