Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चांडाल योग हुआ खत्म, जानें क्या होगा आप पर असर...

हमें फॉलो करें चांडाल योग हुआ खत्म, जानें क्या होगा आप पर असर...

श्री रामानुज

गुरुवार, 11 अगस्त 2016 को बृहस्पति सिंह राशि से निकलकर कन्या में आ जाएगा। इससे राहु-गुरु की जोड़ी से बन रहा चांडाल योग भी खत्म हो जाएगा।


 

इस अशुभ योग से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोग ज्यादा परेशान थे। अब इनके साथ ही अन्य राशियों के लिए भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा। बृहस्पति अब 12 सितंबर 2017 तक कन्या राशि में रहेगा। जानिए राशियों पर असर... 
 
आगे पढ़ें 12 राशियों पर क्या होगा असर... 

 
 
webdunia

 

मेष राशि के जातकों को चाहिए कि पीली वस्तु का दान करें, इससे शत्रुओं को परास्त करने में सफलता प्राप्त होगी। समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र विशेषकर नौकरी के लिए समय अनुकूल है। विदेश से कोई अनपेक्षित लाभ मिलेगा। आर्थिक व पारिवारिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।


 
webdunia

 


वृषभ राशि के जातकों को चाहिए कि पवित्र वृक्षों की पूजा करें। केले के पेड़ की पूजा करने से मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यर्थ झगड़े में न पड़ें, वरना नुकसान संभव है। तनाव हो सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धनलाभ और आर्थिक वृद्धि अपेक्षित है। 

 
webdunia

 


मिथुन राशि के जातकों को चाहिए कि अन्न का दान करें। दलहन दान करने से संपत्ति या वाहन क्रय करने के योग प्रबल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। पैसा भी लगेगा। अविवाहित लोगों के प्रेम-प्रसंग मजबूत होंगे। 

 
webdunia

 


कर्क राशि के जातकों को चाहिए कि नारी स्वरूप की पूजा करें। मां दुर्गा की पूजा करने और छोटी कन्याओं को मिठाई और फल दान करने से खोया आत्मविश्वास प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास में आकर पड़ोसियों व भाइयों से विवाद करने से बचें। यात्राओं के माध्यम से काम बनेगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करें। दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर सहयोग मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे।

 
webdunia

 


सिंह राशि के जातकों को पीले कपड़े में हल्दी की गांठ रखकर मंदिर में दान करना चाहिए, इससे धनलाभ होगा। विशेष तौर पर अटका हुआ धन मिलेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। परिवार में खर्च संभावित है। प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी।

 
webdunia

 


कन्या राशि के जातकों को गौसेवा करना चाहिए। सफेद या पीली गाय को हल्दी मिले आटे की रोटी खिलाने से आमदनी बढ़ेगी। प्रेम व दांपत्य संबंध मधुर होंगे। मानसिक तनाव कम हो सकता है। गुरु अनुकूल होने से महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल भी उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और व्यापार में फायदा होगा।

 
webdunia

 

तुला राशि के जातकों के लिए साधुओं और गुरु की सेवा करना अत्यंत लाभकारी होगा। व्यर्थ खर्च और मानसिक परेशानी के योग हैं। भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। निरर्थक यात्राओं से मनचाहा लाभ नहीं मिल सकेगा। निकट संबंधियों व पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। 

 
webdunia

 

वृश्चिक राशि के जातकों को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए, इससे विवाह योग्य लोगों का विवाह होने के भी योग बनने में सहायता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में निवेश के योग हैं। सामाजिक मेलजोल सुखद होगा। न्यायालयीन प्रकरणों में जीत मिलेगी। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी।

 
webdunia

 

धनु राशि के जातकों को मंदिर में ईष्टदेव को सूखे मेवे चढ़ाकर दान करना चाहिए, इससे लक्ष्मी कृपा होगी। वाहन व भूमि-भवन आदि क्रय के योग बन रहे हैं। कुछ चुनौतियां भी आएंगी, परंतु अधर्म से दूर रहकर धार्मिक काम करें। ज्यादातर सोचे हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

 
webdunia

 


मकर राशि के जातक किसी महत्वपूर्ण कार्य के पहले विष्णु या कृष्ण मंदिर के शिखर दर्शन करें, लाभ होगा। सगे-संबंधियों और ईष्ट मित्रों के कारण लाभ होगा। किसी से भी बुरा न कहें। अनजान व्यक्ति से मदद मिलेगी। 

 
webdunia

 

कुंभ राशि के जातकों को रोजाना मस्तक पर चंदन और केसर का तिलक लगाना चाहिए। मीठी वाणी का अधिक उपयोग करें। परिजनों से अनबन या मनमुटाव होने के योग भी बन रहे हैं। कोई गुप्त बात से लाभ मिलेगा। अचानक धनहानि भी हो सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इन दिनों में कोई राज की बात या कोई रहस्यमय विद्या के बारे में जानकारी मिलेगी। 

 
webdunia

 

मीन राशि के जातकों को अपने ईष्ट भगवान के मंदिर में पीली ध्वजा लगवाना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में आशातीत लाभ होगा। सोचे हुए ज्यादातर काम और इच्छाएं भी पूरी हो जाएंगी। नौकरी और व्यापार में समय अच्छा रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है। विवाह योग्य लोगों के विवाह होने के योग हैं। प्रेम-संबंधों में मधुरता होगी। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामचरितमानस के रचयिता