Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली : मनोकामना पूर्ति हेतु करें राशिनुसार यह उपाय

हमें फॉलो करें होली : मनोकामना पूर्ति हेतु करें राशिनुसार यह उपाय
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार मनोकामना पूर्ति एवं कष्ट निवारण के लिए भी जाना जाता है। 
 


 


 
(1) तांत्रिक प्रयोगों से रक्षा के लिए- होलिका का पूजन कर पान, फल, मिष्ठान्न चढ़ाएं तथा दूसरे दिन कुछ चुटकी भस्म लेकर धारण करें तथा पूजन करें, रक्षा होगी।
 
(2) ऊपरी शक्तियों से बचाव के लिए खड़ा नमक, मिर्च, राई लेकर ऊपर से उतारकर होली में डाल दें। किसी व्यक्ति से बचाव के लिए उस व्यक्ति का नाम लेकर डालें। 
 
(3) अशुभ ग्रहों के निवारण के लिए होली की भस्म शरीर पर लगाकर स्नान करें।
 
अगले पेज पर देखें राशि के अनुसार कैसा हो रंग
 
 
 
webdunia


 


मेष व वृ‍श्चिक राशि के जातक होली के लिए लाल व नारंगी रंगों का प्रयोग करें।
 
वृषभ, तुला व कर्क राशि के जातक पीले, हरे रंगों का प्रयोग करें। 
 
सिंह राशि के जातक सिन्दूरी, लाल व नारंगी रंगों का प्रयोग करें।
 

 


webdunia


 


धनु व मीन राशि के जातक पीले, नारंगी रंगों का प्रयोग करें।
 
 कुंभ व मकर राशि के जातक नीले, जामुनी, काले रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। 
 
मिथुन व कन्या राशि के जातक हरे रंगों के प्रयोग से प्रेम-प्यार बढ़ा सकते हैं।
 
विशेष : रासायनिक रंगों का इस्तेमाल तथा पानी की फिजूलखर्ची न करें। होली की रात्रि तांत्रिक क्रियाओं की सिद्धि के लिए अनुपम है। मनचाहे कार्य सिद्ध किए जा सकते हैं लेकिन जानकार गुरु की देखरेख में करें।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi