Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्यों करें शनि का पूजन, किसके लिए हैं शनि शुभ (वीडियो)

हमें फॉलो करें क्यों करें शनि का पूजन, किसके लिए हैं शनि शुभ (वीडियो)
webdunia

सुधीर शर्मा

जब हम शनि के अनुकूल व्यवहार करते हैं तो चाहे शनि की साढ़ेसाती, अढैया, दशा, महादशा चल रही हो,किसी का भी प्रभाव नहीं पड़ता है। शनि भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले देवता हैं। हम जिस देव को ज्यादा जानते नहीं हैं, जिनके पास ज्यादा जाते नहीं हैं, उनसे डरते हैं। ऐसा ही कुछ शनि देव के साथ भी हैं, लेकिन शनि देव कृपा बरसाने वाले भगवान हैं। यह कहना है गजासीन पीठाधी‍श्वर और शनि साधक दादू महाराज का।
 

 

वे कहते हैं, 'पहले भगवान शनि के मंदिर कम संख्या में थे, शनि संबंधी अनभिज्ञता के कारण उनके बारे में डर फैला है, लेकिन वर्तमान में शनि मंदिरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे लोगों में भगवान शनि के बारे में जो भय था, वह कम होता जा रहा है।'  
दादू महाराज के अनुसार लोग शनि का पूजन कर रहे हैं। साढ़ेसाती, अढैया से पीड़ित, महादशा और जिनकी पत्रिका  में शनि कमजोर हैं, उन्हें शनि का पूजन अवश्य करना चाहिए। वैसे भी शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए भी शनि पूजन करना चाहिए। अध्यात्म में उन्नति चाहते हैं, उन्हें भगवान शनि का नित्य पूजन करना चाहिए।

राजनीतिज्ञ, पुलिस और न्याय से संबंध रखने वाले, शनि से संबंधित व्यापार करने वालों को भी शनि आराधना विशेष फलदायक होती है। शनि से संबंधित व्यापार तेल, लोहे, कम्प्यूटर, दवाई, पेट्रोल का होता है। काली वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों को शनि को सदैव प्रसन्न रखना चाहिए। इससे व्यापार में चौतरफा प्रगति होती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi