Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्र का कुंभ राशि में आगमन, किसका चमकेगा भाग्य, पढ़ें राशियों पर असर

हमें फॉलो करें शुक्र का कुंभ राशि में आगमन, किसका चमकेगा भाग्य, पढ़ें राशियों पर असर
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

राशि परिभ्रमण का चक्र निरंतर चलता रहता है। वर्तमान में शुक्र कुंभ राशि में परिभ्रमण कर रहा है। शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में आने से क्या होगा आपके भाग्य पर असर, जानिए 12 राशि के अनुसार... 






मेष- भाग्योदय होगा। धन का आगमन होगा व समाज में यश प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी एवं  मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। 

webdunia

 


शेष राशियां आगे पढ़ें... 
 
webdunia

 
वृषभ- व्यवहार में परिवर्तन आएगा। अपने परिवार के सदस्यों को भी संदेही नजर से देखेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे एवं स्थान परिवर्तन होगा। 
 
 
webdunia

 

मिथुन- आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। व्यापार दूर-दूर तक फैलेगा। भाई-बंधुओं से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।
 
 
webdunia

 

कर्क- वाहन की सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। वाणी की नम्रता से आय एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अत: वाणी में संयम रखे। नए कार्य प्रारंभ के योग बनेंगे। 
 
 
webdunia

 


सिंह- संतान सुख प्राप्त होगा। विलासिता की चाहत में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी (कमर दर्द रहेगा)। उद्योग में वृद्धि होगी।  आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। 
 
 
webdunia

 


कन्या- आय कम व खर्च में वृद्धि होगी। विपक्षी एवं शत्रु प्रबल होंगे। बलपूर्वक किए गए कार्य निष्फल होंगे। पिता एवं गुरु से दूर रहने के योग बन रहे हैं। 
 
 
webdunia

 

तुला- भाग्योदय होगा। मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। तंत्र सिध्दियां प्राप्त करने के योग बनेंगे। राजनीति में पद प्राप्त होगा।
 
 
webdunia

 


वृश्चिक- भूमि-भवन का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के प्रति सेवा में वृद्धि होगी। परिवार से कोई उपहार प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
 
webdunia

 


धनु- स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा। बंधु-बांधव और पुत्रों का पूर्ण सुख मिलते हुए भी मन संतुष्ट नहीं रहेगा। दान-धर्म करने में मन विचलित होगा। दोस्ती का विशेष लाभ मिलेगा। 
 
 
webdunia

 

मकर- अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी।  कोर्ट-कचहरी के मामले में परेशानी आ सकती है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
 
webdunia

 

कुंभ-  धार्मिक व सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। मंत्र सिद्धि के लाभ मिलेंगे। शारीरिक रोग में सुधार होगा। 
 
 
webdunia

 


मीन- आर्थिक व भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वजनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मान-प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।   

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi