Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

धनु
धनु राशि के लिए अगस्त 2024 का महीना आशावादी बने रहने की सीख देता है। यह माह व्यापारियों में प्रतिस्पर्धियों और प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त वाला रहेगा। अत: व्यापार करते समय सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह नए रोमांच से भरा रहेगा। साथ ही किसी विशेष खोज पर आपको पूर्ण ध्यान देना महत्वपूर्ण साबित होगा। आप इस समय बढ़ते धन की जरूरत को पूरा करने के लिए अपने कार्य के तरीके को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। जिसका फायदा आपको आगे चलकर मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि प्रेम संबंधों में सफल होना चाह‍ते हैं, तो साहस और जिज्ञासा के साथ अपने रिश्ते को परिवारजनों के सामने स्वीकार करना होगा, तभी आप विवाह बंधन में बंध पाएंगे। जीवन में सफलता हेतु मित्रों तथा रिश्तेदारों का साथ मिलने से मन प्रसन्न होगा। धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वे इस माह व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने कार्य पर फोकस करें, सफलता आपके कदमों में होगी।