Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए श्री गणेश के सिद्ध मंत्र

समस्त मनोकामना पूर्ण करें श्री गणेश के सरल मंत्र

हमें फॉलो करें जानिए श्री गणेश के सिद्ध मंत्र
श्री गणेश की स्तुति, पूजा-पाठ, जप आदि से ग्रहों की शांति स्वमेव हो जाती है। यदि किसी भी ग्रह की पीडा़ में कोई उपाय नहीं सूझ रहा हो तो आप श्री गणेशजी की शरण में जाकर अपनी समस्या का हल पा सकते हैं।

जीवन में आनेवाले विघ्न, आलस्य, रोग निवृत्ति, संतान, अर्थ, विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि आदि की प्राप्ति के लिए गणेश जी की आराधना-अर्चना करने से सहज ही समस्त कष्ट दूर होकर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।

आपके लिए प्रस्तुत श्री गणेशजी के मंत्र जिनके जपने से गणपतिजी से संतुष्ट होते हैं तथा आपकी समस्त मनोकामना पूर्ण करते हैं।

इन मंत्रों के साथ-साथ गणपति अथर्वशीर्ष, संकटनाशन गणेश स्तोत्र, गणेशकवच, संतान गणपति स्तोत्र, ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र, मयूरेश स्तोत्र, गणेश चालीसा का पाठ करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

आगे पढ़ें श्री गणेश के सरल मंत्र


श्री गणेश के सरल मंत्र

webdunia
FILE

श्री गणेश का बीज मंत्र 'गं' है।

* इनसे युक्त मंत्र- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

webdunia
FILE


षडाक्षर मंत्र का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि प्रदायक है।

* ॐ वक्रतुंडाय हुम्‌


webdunia
FILE


विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए, किसी के द्वारा नेष्ट के लिए की गई क्रिया को नष्ट करने के लिए उच्छिष्ट गणपति की साधना करना चाहिए। इनका जप करते समय मुंह में गुड़, लौंग, इलायची, पताशा, ताम्बुल, सुपारी होना चाहिए। यह साधना अक्षय भंडार प्रदान करने वाली है। इसमें पवित्रता-अपवित्रता का विशेष बंधन नहीं है।

उच्छिष्ट गणपति का मंत्र

* ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा

webdunia
FILE


आलस्य, निराशा, कलह, विघ्न दूर करने के लिए विघ्नराज रूप की आराधना का यह मंत्र जपें -

* गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:


webdunia
FILE


रोजगार की प्राप्ति व आर्थिक वृद्धि के लिए लक्ष्मी विनायक मंत्र का जप करें-

* ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

webdunia
FILE


विवाह में आने वाले दोषों को दूर करने वालों को त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करने से शीघ्र विवाह व अनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है-

* ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।



webdunia
FILE


विघ्न को दूर करके धन व आत्मबल की प्राप्ति के लिए हेरम्ब गणपति का मंत्र जपें -

* 'ॐ गं नमः'


(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi