Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सब संकट कटे, शिव-शिव जपें...(अचूक उपाय)

- आचार्य संजय

हमें फॉलो करें सब संकट कटे, शिव-शिव जपें...(अचूक उपाय)
जब मनुष्य पर हर ओर से संकट आ जाता है और जीवन में अधंकार छा जाता है तो शिवभक्ति रूपी नैया से सभी बाधाएं और कष्ट मिटते हैं। सुखद जीवन के लिए आप भी भोलेभंडारी की शरण में जाएं, अपनाएं यह आसान उपाय...

webdunia
FILE


- सुबह स्नान कर यथासंभव सफेद वस्त्र पहन घर या शिवालय में शिवलिंग को पवित्र जल से स्नान कराएं।


webdunia
FILE


- स्नान के बाद यथाशक्ति गन्ने के रस की धारा शिवलिंग पर नीचे लिखें मंत्र या पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय बोलकर अर्पित करें -

रूपं देहि जयं देहि भाग्यं देहि महेश्वर:।

पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान्कामांश्च देहि मे।


webdunia
FILE


- गन्ने के रस से अभिषेक के बाद पवित्र जल से स्नान कराकर गंध, अक्षत, आंकड़े के फूल, बिल्वपत्र शिव को अर्पित करें। सफेद व्यंजनों का भोग लगाएं। किसी शिव मंत्र का जप करें।

- धूप, दीप व कर्पूर आरती करें।

- अंत में क्षमा मांगकर दुखों से मुक्ति व रक्षा की कामना करें

(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi