Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

कुंभ
यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव बरकरार रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध और मधुर बनेंगे। यदि आप प्रमोशन पाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष पदोन्नति मिलेगी। कामकाज में मन लगेगा व मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े किसी कार्य को पूरा करने के लिए यात्राओं का योग भी बनेगा। अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जिससे आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपका उत्तम कार्य आपके वेतन में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने के लिए प्रयासरत हैं, उनको इस वर्ष सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापारी वर्ग भी धन संग्रह करने में सफल रहेंगे। वर्ष के मध्य में आपको व्यापार-नौकरी से जुड़ीं छोटी-मोटी समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना होगा। जहां जरूरत हो, वहीं खर्च करें और यथासंभव बचत करने का प्रयास करें। कहीं आपका पैसा रुका हुआ है तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। कोई भी जोखिमभरा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। यदि पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। वर्ष के मध्य से आपके रुके हुए कार्यों में सुधार होगा। धन कमाने के भी काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी व अनेक स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आने वाले समय में कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी एकाग्रता में ही सफलता है। जो विद्यार्थी विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनको नए अवसर मिलने की संभावना है। इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर इस अवधि के दौरान आप शिक्षा संबंधी सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष में आप मौज-मस्ती के लिए धन खर्च करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप में नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर करके आप अपने आप को तरोताजा महसूस कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। परिवार के साथ इन यात्राओं पर जाकर आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। कुछ पुराने विवादों से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा व पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का कोई निष्कर्ष निकलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सुखद साबित हो सकती है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। शारीरिक रूप से आप चुस्तपूर्ण रहेंगे। इस वर्ष दमे की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाते रहें व स्थिति को पहले से ही अपने कंट्रोल में रखें। सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम व उचित आहार लें। योग व प्राणायाम का सहारा लेकर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। यात्राओं से होने वाली थकावट से राहत पाने के लिए पूर्ण विश्राम करें। बुजुर्ग लोगों के ध्यान रखने वाली बात यह है कि समय से दवाई लें।