Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मेहनत करने का है। अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो अपनी पुरानी नौकरी को एकदम से न छोड़ें। पहले नई नौकरी की व्यवस्था करके रखें। नौकरीपेशा लोगों को वर्ष के मध्य भाग में प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपने सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल में वाद-विवाद से बचना होगा। अपने उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको सहयोग के साथ मान-सम्मान, इनाम मिल सकता है। व्यापारी बंधु अपनी कर्तव्य-निष्ठा व परिश्रम के कारण अपनी आर्थिक स्थिति बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम है। लंबे समय से रुके हुए कार्य तेज गति पकड़ेंगे। नए कार्यों में हाथ डालने में जल्दबाजी न करें। शेयर सट्टे व लॉटरी से दूर रहने में ही भलाई है। यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से आपके लिए मिला-जुला रहेगा। वर्ष के मध्य में आर्थिक लाभ होने की संभावना दिख रही है जिससे आपकी धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। व्यापारी बंधुओं को किसी मित्र या पारिवारिक व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप सावधानीपूर्वक किसी कार्य में निवेश कर आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। जोखिमभरे कार्यों में धन लगाने से बचना होगा व किसी को पैसे उधार देने से भी बचें। लंबे समय के लिए निवेश का उत्तम समय चल रहा है। वर्षांत आपके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगा। यह वर्ष शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है। पढ़ाई में एकाग्रता के साथ शासकीय परीक्षाओं में सफलता के योग उत्तम हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आने वाला है तो आपके लिए अपेक्षा से बेहतर हो सकता है। अपने शिक्षकों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा में मनपसंद विषय का चुनाव करने के लिए वर्ष के मध्य में समय अनुकूल रहेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनको अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़े परिश्रम का रहेगा। इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बहस से बचें व प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान करें, क्योंकि आपके लिए वे महत्वपूर्ण भी हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन या जमीन-जायदाद खरीदने के योग बनेंगे। अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार देकर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों की मिठास घोल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में आश्चर्यजनक रूप से सुधार आएगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा होने की संभावना है। संतान की उन्नति से प्रसन्नता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। मन प्रसन्न रखना है तो हवा-पानी बदलें। इस वर्ष परिवार के साथ कुछ पल शांति के अवश्य बिताएंगे। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना ख्याल रखने की जरूरत है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। पूजन-पाठ और योगाभ्यास से आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।