Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्षारंभ में नौकरी व व्यवसाय में भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके अधिक प्रयासों के बावजूद नौकरी में उत्तम सफलता के आसार कम ही रहेंगे किंतु आपको इससे निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है, प्रयास करते रहें, क्योंकि वर्ष के मध्य बनी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास ही आपको अपने क्षेत्र में एक नई पहचान के साथ सफलता दिलाने में कामयाब हो सकते हैं जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अपने सहयोगियों की सहायता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस वर्ष आय के नए स्रोत बढ़ सकते हैं। साल के अंत में आपके धन प्राप्ति के योग अच्छे हैं। व्यापार से आपको सफलता के साथ लाभ भी होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें उन्नति मिलने से आर्थिक वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी के काम करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रह सकता है। धन संबंधी मामलों में यह साल आपके खर्चे कुछ बढ़ा सकता है। घरेलू खर्चों की पूर्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करने के साथ कर्ज भी लेना पड़ सकता है। अपने शौक पूरे करने के लिए आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आप अपने खर्चों को नियंत्रित में रखने की कोशिश करें। जहां से बचत हो सके, वहां से बचत करें। धन का आगमन कुछ मिला-जुला रहेगा अथवा यह भी संभावना बनती है कि धन आता तो रहेगा, परंतु आपके पास रुकेगा नहीं। बहुत-सी जिम्मेदारियों को निभाने में लिए आपको धन खर्च करना होगा। वर्ष मध्य कुछ राहत मिलती नजर आएगी और आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्रों को थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा। आपकी योग्यता रंग लाएगी। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और बुद्धिमत्ता से अपना काम करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। वर्ष मध्य में आपको राहत नजर आ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष उत्तम है। उन्हें मौका भी मिलेगा। आपकी राशि वालों के लिए यह वर्ष जहां एक और आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की ओर इशारा करता है, वहीं दूसरी ओर घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहने की भी संभावना है। इस दौरान माता से आपका लगाव बढ़ेगा। उनकी भावनाओं व प्यार को महत्व दें। आपका परिवार से लगाव बढ़ेगा। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपके व्यवसाय में सहयोगवादी साबित हो सकते हैं, लेकिन भाई-बंधुओं से कुछ मन-मुटाव रहने की आशंका है। इसी वजह से स्थिति कुछ तनावपूर्ण रह सकती है। अपनी योग्यता और वॉक संबंधों से संतुलन बना रहेगा। संतान की प्रगति से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और मां को कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर में सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान-पान से बचें अन्यथा फूड पॉइजनिंग हो सकती है। अत्यधिक परिश्रम आपके स्वास्थ्य को हानि दे सकता है इसलिए अच्छा हो कि आप विश्राम पर भी ध्यान दें। चर्मरोग संबंधी विकार हो सकते हैं। जो किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें चिकित्सक से सलाह लेते रहना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग, प्राणायाम व नियमित ध्यान करें, लाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रण में रखें। लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है।