Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशिफल

वृश्चिक
यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय को शुरू करने के लिए उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने से आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति के आसार उत्तम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रगतिकारक रहेगा। आपका मन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा और मुश्किल से मुश्किल समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़े प्रैक्टिकल बनें तो सफलताओं को छूने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा। आप अपने कार्यों में लगनपूर्वक लगे रहेंगे। इस वर्ष धन कमाने के लिए समय अनुकूल है। आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। आप जितना अधिक कमाएंगे, उससे अधिक खर्च भी रहेगा अत: आपको आर्थिक मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका धन किसी धार्मिक कार्य में खर्च होगा। पैसों के मामले में उधार देते समय सोच-समझकर निर्णय लें। धन निवेश करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। आपका बहुत समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। किसी उच्च पदाधिकारी से आपको मदद मिल सकती है। इस साल विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल ही कहा जा सकता है। आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्तम अवसर मिलेंगे। अगर आप अनुसंधान से जुड़े छात्र हैं तो बेहतर सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपना परिश्रम जारी रखें। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। आपके ये प्रयास ही आने वाले समय में सफलता दिलाने में सहायक साबित सकते हैं। इस वर्ष घरू कार्यों में आर्थिक खर्च अधिक होगा। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। आपको मित्रों व भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य में धन खर्च करने के भी योग हैं। वर्षारंभ में दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष एवं जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलने के साथ लाभ की भी संभावना है। कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी की तरफ से विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साल के मध्य में आपके संबंधों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों के मामलों में कमी महसूस करेंगे। आपको वाणी पर ध्यान रखने की जरूरत होगी, वरना छोटे-छोटे मतभेद आपको तनावग्रस्त कर सकते हैं। इस साल स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं होगी, फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। संभवत: आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। पेट की कुछ तकलीफों के प्रति आपको सचेत रहना जरूरी है। खान-पान को नियंत्रित कर आप ऐसी तकलीफों से बच सकते हैं। कुछ अनावश्यक यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है, लेकिन साल का मध्य आपके लिए अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आपका स्वास्थ्य उस समय बेहतर रहेगा।