Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं कन्या राशि के जातक

डरपोक होते हैं कन्या राशि के बच्चे

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं कन्या राशि के जातक

भारती पंडित

ND
कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के स्वामी बुध हैं और गणेश इनके देवता हैं।

पुरुष : कन्या राशि के पुरुष सामान्य रंगत वाले, मध्यम कद काठी के, प्रभावशाली होते हैं। इन व्यक्तियों की बौद्धिक प्रगल्भता अच्छी होती है, स्थिति का पूर्व आकलन करने की क्षमता होती है। समय नियोजन में ये दक्ष होते हैं। मगर ये व्यक्ति नेतृत्व करने में दक्ष नहीं होते, अधिक शरीर श्रम करना भी इनके बस में नहीं होता। धन संबंधी मामलों में कृपण व तनिक स्वार्थी वृत्ति हो जाती है। परिवार से बेहद लगाव होता है।

webdunia
ND
स्त्रियाँ : कन्या राशि की स्त्रियाँ गृहकार्य में दक्ष होती है, साथ ही बाहर के मोर्चे पर भी स्वयं को दक्ष साबित कर लेती हैं। ये स्त्रियाँ सतत भविष्य की चिंता करती रहती हैं। अत: आर्थिक बचत करने के चक्कर में अक्सर वर्तमान को सुखमन नहीं बना पातीं। सतत चिंता का दामन थामे रखती हैं व कामों को खुद पर ओढ़ने की वृत्ति रखती है।

बच्चे : कन्या राशि के बच्चे थोड़े चिड़चिड़े और डरपोक होते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता अच्‍छी होती है, पढ़ने-लिखने का भी शौक होता है। मगर नेतृत्व क्षमता नहीं होती। प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi