Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं वृश्‍चिक राशि के जातक

वृश्‍चिक राशि के स्त्री-पुरुष-बच्चे

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं वृश्‍चिक राशि के जातक

भारती पंडित

ND
वृश्‍चिक राशि जलतत्व की राशि है। इसका स्वामी मंगल है। यह स्थिर राशि है, स्त्री राशि है। इस राशि के व्यक्ति उठावदार कदकाठी के होते है। यह राशि गुप्त अंगों, उत्सर्जन ‍तंत्र व स्नायु तंत्र का प्रतिनिधित्व करती है। अत: मंगल की कमजोर स्थिति में इन अंगों के रोग ल्दी होते है। ये लोग एलर्जी से भी अक्सर पीडि़त रहते है विशेषकर जब चंद्रमा कमजोर हो।

ये सभी जातक जिद्दी होते है, काम के प्रति लगन रखते है, महत्वाकांक्षी व दूसरों को प्रभावित करने की योग्यता रखते हैं। ये व्यक्ति उदार व आत्मविश्वासी भी होते है।

पुरुष : इस राशि के पुरुष अति महत्वाकांक्षी और जिद्दी होते हैं। अपने रास्ते चलते है मगर किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। लोगों की गलतियों और बुरी बातों को खूब याद रखते हैं और समय आने पर उनका उत्तर भी देते हैं। इनकी वाणी कटु और गुस्सा तेज होता है मगर मन साफ होता है। दूसरों में दोष ढूँढ़ने की आदत होती है। ये व्यक्ति अपनी माँ से अत्याधिक स्नेह रखते हैं। परिवार का भी खूब ध्यान रखते हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति में चतुर होते हैं।

webdunia
ND
स्त्री : वृश्चिक राशि की स्त्रियाँ जिद्दी और अति महत्वाकांक्षी होती है। थोड़ी स्वार्थी प्रवृत्ति भी होती है। स्वतंत्र निर्णय लेना इनकी आदत में होते है। मायके परिवार से अधिक स्नेह रहता है। नौकरीपेशा होने पर अपना वर्चस्व बनाए रखती है। काम करने की अपार क्षमता होती है। वाणी की कटुता इनमें भी होती है, सुख-साधनों की लालसा सदैव बनी ही रहती है।

बच्चे : वृश्चिक राशि के बच्चे परिवार से अधिक स्नेह रखते हैं। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण अधिक होता है। स्वतंत्रता इन्हें बहुत प्यारी होती है। कम्प्यूटर-टीवी का बेहद शौक होता है। दिमागी शक्ति तीव्र होती है, खेलों में इनकी रुचि हो‍ती है।

विशेष : मंगल की स्थिति के अनुसार इनके व्यवहार में ‍परिवर्तन देखा जाता है। विवाह करते समय कुंडली मिलान का इस राशि को ध्यान रखना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi