Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं वृषभ राशि के जातक

कैसा स्वभाव होता है पुरुष, महिला व बच्चों का

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं वृषभ राशि के जातक

भारती पंडित

ND

वृषभ राशि शुक्र की राशि है। पृथ्वी तत्व प्रधान इस राशि के व्यक्ति अपनी रसिकता व सौंदर्य प्रियता के लिए जाने जाते हैं।

webdunia
ND
पुरुष : वृषभ राशि के पुरुष मोहक देहयष्टि के रहते हैं। शुक्र अच्‍छा होने पर बाल बुढ़ापे तक काले रहते हैं। कलाप्रिय व उच्च अभिरुचि के होते हैं। महत्वाकांक्षा कम मगर व्यवहार कुशलता व विलासप्रियता होती है। भोगवादिता अधिक होती है।

पत्नी या स्त्री वर्ग के प्रति झुकाव अधिक होता है। सुखों की चाह अधिक रहती है। शरीर श्रम करने में पीछे हटते हैं। ये व्यक्ति व्यसनाधीन हो सकते हैं। मित्रों से अ‍त्यधिक लगाव होता है।

webdunia
ND
महिलाएँ : वृषभ राशि की महिलाएँ अपनी आकर्षकता (सुंदर आँखें व काले केश) के कारण अलग से पहचानी जाती है। श्रृंगार करने व पति को बाँधने की खूबी होती है। घर सजाने की उत्सुकता व चाह होती है। रुपए-पैसे की कमी इन्हें नहीं होती।

मनोनुकूल खर्च करने व भेंट-उपहार लेने-देने का भी शौक होता है। खाने-खिलाने, अतिथि सत्कार का भी शौक होता है।

बच्चे : इन बच्चों का बोलने का तरीका आकर्षक व मासूम होता है। आँखों से बातें करते हैं। पढ़ाई में साधारण मगर कला-खेलों में रुचि होती है। मित्रों पर जान लुटाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi