Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मई 09: द्वादश राशियों का फलादेश

हमें फॉलो करें मई 09: द्वादश राशियों का फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND
मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक यात्रा करना पड़ेगी। भूमि संबंधी लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलने से खुशी मिलेगी। मित्रों से विरोध होने की संभावना बनती है। व्यवहार का ध्यान रखें।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
webdunia
ND
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्यों की वजह से तनाव वाला रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। इससे बचें एवं स्वयं का ध्यान रखें। इसके बावजूद आत्मबल में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च होगा, विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा हो सकता है। ध्यान दें। परिवार में अनबन, धंधे में उलझनें आएँगी। वाहन क्षति की आशंका।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
webdunia
ND
मिथुन र‍ाशि वाले जातकों को इस माह परिवार वालों से हानि हो सकती है। मतभेद एवं तनाव की स्थिति बनेगी। व्यापार से कम लाभ मिलेगा। भूमि एवं मकान संबंधी कार्य होंगे। पति-पत्नी आपस में मधुर संबंध बनाकर रखें। विवाद की संभावना बनती है। यात्रा के योग हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
webdunia
ND
कर्क राशि वाले जातक इस माह स्वयं का ध्यान रखें। रोग से पीड़ित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। व्यापार में हानि के योग, कार्य अधिक रहेगा। बुद्धि भ्रमित रहेगी। नौकरी वालों की पदोन्नति के योग बनते हैं। माह के अंतिम सप्ताह में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं थोड़ा लाभ होगा।

webdunia
ND
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह पत्नी एवं बच्चों से सहयोग मिलेगा। धनागम होगा परंतु ऋण लेने से बचें। उत्साह में वृद्धि के साथ वाहन सुख के योग हैं। आपसी वाद-विवाद से बचें। यात्रा की संभावना है।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)
webdunia
ND
कन्या राशि वाले जातक आस-पास के लोगों से सोच-समझकर व्यवहार करें। पड़ोसी से विवाद की स्थिति बनती है। सूझबूझ से काम लें, लाभ मिलेगा। शत्रु द्वारा कार्य में बाधा। साहस में कमी के कारण मानसिक चिंता रहेगी। इन सभी चिंताओं के साथ शुभ समाचार के योग भी बनते हैं।


webdunia
ND
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले जातकों को इस सप्ताह मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों से एवं पत्नी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ कम होगा, चोरी का भय बना रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव के कारण माह के अंत में आर्थिक कष्ट रहेगा। अर्थात यह माह मिला-जुला रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
webdunia
ND
वृश्चिक राशि वाले जातकों के निर्माण कार्य में बाधा आएगी। आपकी अनियमित दिनचर्या से कष्ट रहेगा। इस माह साहस में वृद्धि होगी। व्यापार सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु : (ये, या, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
webdunia
ND
धनु राशि वाले जातकों को इस माह यश मिलने के योग हैं। इसी के साथ सावधानी रखें, धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, मस्तिष्क एवं नेत्र संबंधी पीड़ा हो सकती है। धार्मिक कार्य होंगे। व्यर्थ खर्च से मन खिन्न रहेगा। मानसिक क्लेश बढ़ेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
webdunia
ND
मकर राशि वालों का इस माह रोजगार ठीक रहेगा। युवा वर्ग को नए विचार आएँगे। फलस्वरूप असफलता से दुःखी होंगे। पिता के साथ अनबन हो सकती है। सावधानी बरतें, विश्वासी लोगों से धोखा हो सकता है।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
webdunia
ND
कुंभ राशि वाले जातकों के कार्य में प्रगति होगी। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा जिससे हर्ष होगा। भूमि से लाभ, वाहन से कष्ट है। स्वयं के वाहन से बचें।

मीन : (दी, दू, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
webdunia
ND
मीन राशि वाले जातकों क‍ि नई योजना बनेगी। व्यर्थ विवाद से बचें। संतान सुख मिलेगा। व्यापार में अवरोध आने के योग। श्रेष्ठजन की संगति से लाभ मिलेगा। बड़ों की सेवा करें। हितकर रहेगी। परिवार में मानसिक तनाव रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi